सर्वोदय/मनोरंजन :- अभिनेत्री सोहा अली खान अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म ‘छोरी 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने परिवार से जुड़ा एक ऐसा रहस्योद्घाटन किया, जिसने हर किसी को चौंका दिया।पटौदी परिवार की ‘पीली कोठी’ की रहस्यमयी कहानी सोहा मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू में जब डरावने शूटिंग सेट्स को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने किसी फिल्म के सेट का नाम तो नहीं लिया, लेकिन अपने खानदानी किस्से से एक सच्ची हॉरर स्टोरी की तरह सबको हैरान कर दिया।उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पास एक हवेली थी जिसे ‘पीली कोठी’ कहा जाता था और वो पटौदी पैलेस के नजदीक स्थित थी। लेकिन एक अजीब और डरावनी घटना के बाद परिवार ने उस कोठी को हमेशा के लिए छोड़ दिया
“परदादी को आत्मा ने थप्पड़ मारा था” – सोहा अली खान
सोहा ने कहा: “मैंने सुना है कि मेरी परदादी को एक आत्मा ने थप्पड़ मारा था। उनके चेहरे पर निशान भी दिखे थे। इसके बाद पूरा परिवार तुरंत उस कोठी को छोड़कर पटौदी पैलेस में शिफ्ट हो गया।” सोहा ने यह भी जोड़ा कि वह खुद उस समय मौजूद नहीं थीं, लेकिन यह कहानी कई वर्षों से उनके परिवार में सुनाई जाती रही है।
आज भी वीरान है ‘पीली कोठी’
सोहा के मुताबिक, पीली कोठी आज भी खाली और वीरान पड़ी है, जबकि वह एक महंगी और प्राइम रियल एस्टेट प्रॉपर्टी मानी जाती है। उन्होंने कहा: “अजीब बात ये है कि आज तक कोई वहां नहीं रहना चाहता। अब वो जगह लगभग खंडहर बन चुकी है।”
‘छोरी 2’ में निभा रही हैं डरावनी भूमिका
सोहा अली खान इन दिनों अपनी हॉरर फिल्म ‘छोरी 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने एक भूतिया दासी का किरदार निभाया है। उनके असल जिंदगी के इस किस्से ने फिल्म के प्रति जिज्ञासा और बढ़ा दी है।
क्या पीली कोठी का रहस्य कभी सुलझ पाएगा?
सोहा के इस खुलासे के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या पीली कोठी में वाकई कुछ रहस्यमयी था, या यह सब महज एक पारिवारिक किस्सा है? बॉलीवुड के शाही खानदान की यह अनकही कहानी अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है।



