पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रचा खौफनाक मर्डर प्लान, सांप से ढकी गई कत्ल की साजिश

मेरठ/सर्वोदय :- उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या को सांप के काटने का रूप देने की कोशिश की। यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन चुका है।

क्या था मामला?

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में अमित कश्यप उर्फ मिक्की की लाश उसके घर के बेड पर पाई गई। शव के पास जहरीला वाइपर सांप भी मौजूद था, जिससे पहली नजर में मामला सांप के डसने से हुई मौत का लगा।हालांकि, जब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट में सामने आया कि अमित की मौत सांप के काटने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई थी। शरीर में जहर के न फैलने की वजह थी – शव में ब्लड सर्कुलेशन पहले ही बंद हो चुका था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली हत्या की परतें

अमित को सांप ने 10 बार डंसा, लेकिन शरीर में जहर नहीं फैला। पोस्टमार्टम में पता चला कि मौत पहले दम घुटने से हुई थी।  पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो पत्नी रविता ने हत्या की साजिश कबूल कर ली।

प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश

रविता ने कबूला कि वह अपने प्रेमी अमरदीप के साथ रहना चाहती थी। दोनों ने मिलकर पति अमित को रास्ते से हटाने का फैसला किया। वारदात की रात दोनों ने मिलकर अमित की गला दबाकर हत्या की और फिर शव के पास वाइपर सांप रख दिया ताकि लगे कि मौत सांप के काटने से हुई है।

1,000 रुपये में खरीदा गया था सांप

आरोपी अमरदीप ने कबूला कि उसने महमूदपुर सिखेड़ा गांव के एक सपेरे से 1,000 रुपये में वाइपर सांप खरीदा। रविता ने खुद पति के साथ मां शाकुंभरी देवी के दर्शन के बहाने सहारनपुर तक यात्रा की और लौटकर अमरदीप को बुलाया। रात को की गई हत्या, सुबह फैली नागिन के बदले की अफवाह हत्या के बाद शव के नीचे सांप को रखा गया और उसकी पूंछ को कमर के नीचे दबा दिया गया ताकि वह भाग न सके। सुबह जब शव मिला तो गांव में “नागिन के बदले” की कहानियां फैल गईं। लेकिन विज्ञान और जांच ने सच्चाई उजागर कर दी।

गिरफ्तार हुआ प्रेमी और पत्नी

पुलिस ने हत्या, साजिश और सबूत मिटाने के जुर्म में रविता और अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बयान में कहा कि यह केस शातिर दिमाग और अपराध के खतरनाक मेल का उदाहरण है, लेकिन साक्ष्य और जांच ने सच्चाई उजागर कर दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles