सिपाही बनने पर जश्न और जुलूस, आगे-आगे बाइकों का रेला, पीछे गाड़ियों का काफिला, देखिए VIDEO

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के आगरा और फिरोजाबाद में एक नए सिपाही के स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आमतौर पर नेताओं या बड़े पदाधिकारियों के स्वागत में दिखने वाला भव्य जुलूस इस बार एक पुलिसकर्मी के सम्मान में देखने को मिला। नौकरी ज्वाइन करने के बाद पहली बार घर पहुंचे युवक का जोरदार स्वागत किया गया।

बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद के मिश्री का पुरा निवासी अजय कुमार निषाद पुलिस विभाग में रेडियो ऑपरेटर बने हैं। ट्रेनिंग और ज्वाइनिंग पूरी करने के बाद जब वह अपने घर लौटे तो फतेहाबाद से फिरोजाबाद तक उनका भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया।

कार की रूफ टॉप पर खड़े दिखे सिपाही

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिपाही कार की रूफ टॉप से आधा शरीर बाहर निकालकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। उनके गले में फूल मालाएं डली हुई हैं। आगे बड़ी संख्या में बाइक सवार युवक चल रहे हैं, जबकि पीछे कई गाड़ियों का लंबा काफिला दिखाई दे रहा है।

जुलूस के दौरान समर्थक नारेबाजी करते नजर आए। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते और सोशल media पर लाइव करते भी दिखे। बाद में इन वीडियो को रील्स के रूप में शेयर किया गया, जिनमें फिल्मी गाने भी लगाए गए।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पुलिसकर्मी का इस तरह वर्दी में वीडियो बनवाना नियमों के खिलाफ नहीं है। कई यूजर्स ने यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी और सड़क पर पेट्रोल की बर्बादी को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि खुशी मनाना गलत नहीं है, लेकिन सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह का शक्ति प्रदर्शन और लंबा काफिला चर्चा का विषय बन गया है।

पहले भी हुई थी कार्रवाई

हाल ही में आगरा में वर्दी पहनकर रील बनाने के मामले में सात दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था। ऐसे में अब लोग पूछ रहे हैं कि क्या इस मामले में भी कोई कार्रवाई होगी।

फिलहाल फतेहाबाद और फिरोजाबाद क्षेत्र में यह स्वागत जुलूस चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles