ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ा? ईरान ने अमेरिकी हमले का लिया बदला, US एयरबेस पर ताबड़तोड़ अटैक

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास स्थित अमेरिकी सैन्य एयरबेस पर मिसाइल हमला करने का दावा किया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गुरुवार को इस कार्रवाई की पुष्टि की।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, यह हमला गुरुवार सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 5 बजे किया गया। IRGC द्वारा जारी बयान में कहा गया कि अमेरिकी सेना के हालिया हमलों के जवाब में यह कदम उठाया गया है। हालांकि, जिस अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया गया, उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि अमेरिका ने बीते 48 घंटों में दूसरी बार ईरान के बंदर अब्बास क्षेत्र के आसपास मौजूद सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की थी। इसी के बाद दोनों देशों के बीच हालात और ज्यादा बिगड़ गए।

तीन महीने से जारी है तनाव

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि उनकी सैन्य कार्रवाई रक्षात्मक थी और होर्मुज क्षेत्र में मौजूद ईरानी ड्रोन संभावित खतरा बन सकते थे। अमेरिका ने दावा किया कि उसने कई ड्रोन नष्ट किए हैं।

गौरतलब है कि 28 फरवरी से दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ समय के लिए युद्धविराम लागू हुआ था, लेकिन दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर सीजफायर उल्लंघन के आरोप लगाते रहे हैं। अब ताजा हमलों के बाद क्षेत्र में फिर से संघर्ष की आशंका गहरा गई है।

परमाणु मुद्दे पर नहीं बन रही सहमति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान पर दबाव लगातार बढ़ रहा है और जल्दबाजी में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिए कि भविष्य में बातचीत संभव हो सकती है।

दरअसल, दोनों देशों के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर विवाद बना हुआ है। अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने एनरिच्ड यूरेनियम को अमेरिका के हवाले करे, जबकि तेहरान ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। इसी वजह से वार्ता आगे नहीं बढ़ पा रही।

बंदर अब्बास बना तनाव का केंद्र

ईरान का बंदर अब्बास पोर्ट इस समय पूरे विवाद का केंद्र बन गया है। दक्षिणी तट पर स्थित यह शहर ईरान के लिए रणनीतिक और आर्थिक रूप से बेहद अहम माना जाता है। अमेरिका ने यहां IRGC के जहाजों और कथित ड्रोन कंट्रोल स्टेशनों को निशाना बनाया था।

अमेरिकी नौसेना का आरोप है कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी कर रहा था। वहीं ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई को उकसावे वाली बताते हुए कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है।

ताजा घटनाक्रम के बाद पूरे मध्य पूर्व में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब अमेरिका-ईरान संबंधों पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles