कॉकरोच जनता पार्टी को मिला ममता बनर्जी का समर्थन? डेरेक ओ’ब्रायन के पोस्ट से बढ़ी चर्चा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को लेकर अब सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने इस अभियान के प्रति समर्थन जताया है। इसको लेकर डेरेक ओ’ब्रायन का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डेरेक ओ’ब्रायन ने क्या लिखा?

टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि पिछले एक सप्ताह से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के साथ लगातार बैठकें हुई हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि दोनों नेता “अच्छी लड़ाई” लड़ने के लिए तैयार हैं और उन्होंने “कॉकरोचों” के प्रति अपनी पसंद और समर्थन भी जताया है।

उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि तृणमूल कांग्रेस CJP अभियान के प्रति सहानुभूति या समर्थन का संकेत दे रही है।

कैसे शुरू हुआ था CJP अभियान?

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का यह अभियान उस समय चर्चा में आया था जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। बेरोजगार युवाओं को लेकर हुई उस टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर व्यंग्य और मीम्स के जरिए यह अभियान शुरू हुआ और धीरे-धीरे बड़े सोशल मीडिया मूवमेंट में बदल गया।

दावा किया जा रहा है कि कुछ ही दिनों में लाखों लोग इस अभियान से जुड़ गए। इस बीच CJP की वेबसाइट और X अकाउंट पर कार्रवाई की खबरें भी सामने आईं।

विपक्षी नेताओं का भी मिला समर्थन

इस अभियान को लेकर कई विपक्षी नेताओं के बयान भी सामने आए हैं। अखिलेश यादव, महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी जैसे नेताओं ने अलग-अलग तरीके से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़े: मुरादाबाद एयरपोर्ट पर बाल-बाल बचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक,विमान का इंजन फेल; निकलने लगा धुआं

वहीं कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बड़ा बयान सामने नहीं आया है। हालांकि शशि थरूर ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी।

सोशल मीडिया अभियान बना राजनीतिक चर्चा का विषय

शुरुआत में एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया कैंपेन के तौर पर शुरू हुआ यह मामला अब राजनीतिक बहस का हिस्सा बनता दिख रहा है। बेरोजगारी, युवाओं की स्थिति और अभिव्यक्ति की आजादी जैसे मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा जारी है।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस की ओर से अब तक CJP को औपचारिक राजनीतिक समर्थन देने का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles