Aaj Ka Rashifal 25 May 2026: कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर, कई राशियों को मिलेगा लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 25 May 2026: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। आज चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा का यह गोचर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा, जिसका स्वामी सूर्य है, जबकि कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह स्थिति सोच-विचार, रणनीति और विरोधियों पर विजय दिलाने वाली मानी जा रही है। हालांकि कुछ लोगों में स्वास्थ्य को लेकर हल्की चिंता या मानसिक बेचैनी भी रह सकती है।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल मेष राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि

आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है। हालांकि ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। विरोधियों पर जीत मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों और संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। विद्यार्थियों और लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। हल्की थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है, लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं दिख रही। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ रहेगा।

कर्क राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। प्रेम संबंध और संतान पक्ष सुखद रहेगा। कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं। लाल रंग की वस्तु रखना शुभ माना जाएगा।

सिंह राशि

धन लाभ के प्रबल योग हैं। परिवार और मित्रों का दायरा बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। प्रेम और व्यापार दोनों क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। पीली वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि

चंद्रमा का आपकी राशि में प्रवेश आपको आकर्षण और आत्मविश्वास से भर देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापारिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

तुला राशि

मन थोड़ा परेशान रह सकता है। चिंता और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष में हल्की चिंता रह सकती है, लेकिन व्यापार में स्थिति मजबूत रहेगी।

धनु राशि

कोर्ट-कचहरी या सरकारी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की होगी। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। प्रेम और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सूर्य को जल चढ़ाना लाभकारी रहेगा।

मकर राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन दोनों अच्छे रहेंगे। मां काली की पूजा करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। चोट या किसी परेशानी में फंसने की आशंका बन सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। हालांकि व्यापार और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। हरी वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा।

मीन राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। भगवान गणेश की पूजा करना शुभ रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles