Sunday, May 24, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑटो चलाते दिखे ओपी राजभर, अखिलेश यादव पर बोला हमला; बोले- 2017 की तरह 2027 में साइकिल को कचरेंगे

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़ : सुभासपा चीफ और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री Om Prakash Rajbhar ने एक बार फिर Akhilesh Yadav पर तीखा हमला बोला है। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑटो चलाते हुए अपनी तस्वीर साझा कर सपा प्रमुख को निशाने पर लिया। राजभर ने खुद को संघर्ष से निकला नेता बताते हुए अखिलेश यादव की राजनीति को “एसी, पीसी और ट्विटर वाली राजनीति” बताया।

‘ऑटो वाली फोटो मेरा सम्मान और संघर्ष’

राजभर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अखिलेश यादव “चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं”, जबकि उन्होंने गरीबी और संघर्ष के बीच जीवन बिताया है। उन्होंने कहा कि ऑटो चलाते हुए उनकी तस्वीर ही उनके संघर्ष, सम्मान और मेहनत की पहचान है।

सुभासपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के समर्थक सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर का मजाक उड़ा रहे हैं और उनकी “औकात” बताने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही तस्वीर उनके जीवन के संघर्ष की असली कहानी बयान करती है।

‘अखिलेश को विरासत में मिली राजनीति’

कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि Samajwadi Party प्रमुख को राजनीति विरासत में मिली है, जबकि उन्होंने गांव-गांव घूमकर अति पिछड़ों, दलितों और वंचितों की आवाज उठाई है।

उन्होंने कहा कि जब वह गरीबों के अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे थे और संघर्ष कर रहे थे, तब अखिलेश यादव विदेशों में घूम रहे थे। राजभर ने दावा किया कि उनकी राजनीति सत्ता के लिए नहीं बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज उठाने के लिए है।

2027 चुनाव को लेकर बड़ा दावा

राजभर ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि “टेम्पो, रिक्शा, ठेला और खोमचा चलाने वाले लोग” ही समाजवादी पार्टी की साइकिल को पलट देंगे। उन्होंने कहा कि 2017 की तरह 2027 में भी सपा को हार का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़े: कौन हैं जस्टिस मीनाक्षी मदन राय? पटना हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस,SC कॉलेजियम ने की सिफारिश

उन्होंने अखिलेश यादव पर पिता का अपमान कर राजनीति में आगे बढ़ने का आरोप लगाया, जबकि खुद को पिता के आशीर्वाद से राजनीति में आगे बढ़ने वाला नेता बताया।

‘जनता का दुख-दर्द सुनना ही मेरी राजनीति’

राजभर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भीषण गर्मी में गांवों की पगडंडियों पर चलकर लोगों की समस्याएं सुनना ही उनकी असली राजनीति है। उन्होंने कहा कि जिसने गरीबी, भूख और अपमान को करीब से देखा हो, उसे सोशल मीडिया की राजनीति से डराया नहीं जा सकता।

इससे पहले भी ओपी राजभर कांग्रेस के साथ गठबंधन के मुद्दे पर अखिलेश यादव को “शाहे बेखबर” कहकर निशाना बना चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles