‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक,अभिजीत दीपके पर कसा जा रहा शिकंजा?

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। पार्टी के संस्थापक Abhijeet Deepke ने दावा किया है कि उनका निजी इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक वह अपने अकाउंट का एक्सेस वापस नहीं पा सके हैं।

एक्स पोस्ट के जरिए दी जानकारी

अभिजीत दीपके ने अपने निजी एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनका पर्सनल इंस्टाग्राम हैंडल अचानक बंद हो गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी कुछ समय के लिए निष्क्रिय कर दिया गया था, हालांकि बाद में उसे दोबारा बहाल कर दिया गया।

दीपके ने अपने ऊपर “शिकंजा कसे जाने” की आशंका भी जताई है। बता दें कि वह मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और फिलहाल बोस्टन में रह रहे हैं।

कैसे वायरल हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?

हाल के दिनों में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश Surya Kant की युवाओं को लेकर की गई ‘कॉकरोच’ टिप्पणी के बाद इस पार्टी को लेकर इंटरनेट पर चर्चा बढ़ गई।

बताया जा रहा है कि पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है, हालांकि दूसरे देशों में इसे अब भी देखा जा सकता है। दूसरी ओर इंस्टाग्राम पर पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। महज करीब 80 पोस्ट के बावजूद इसके फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

विपक्षी दलों के नेताओं ने दिया समर्थन

केरल में कई विपक्षी दलों के युवा नेताओं ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के अभियान का समर्थन किया है। कांग्रेस, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कुछ नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर इसके पक्ष में बयान दिए हैं।

कांग्रेस विधायक अबिन वर्की ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार से सवाल पूछने वाले किसी भी लोकतांत्रिक आंदोलन का समर्थन करना गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उठाए गए मुद्दे युवाओं और शिक्षा से जुड़े अहम सवाल हैं।

वहीं आईयूएमएल विधायक पी के नवास ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता से असहज है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और सामाजिक मुद्दों को उठाने वाले मंचों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। एक ओर समर्थक इसे युवाओं की आवाज बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आलोचक इसे केवल एक वायरल इंटरनेट ट्रेंड करार दे रहे हैं। फिलहाल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के दावे और एक्स हैंडल पर लगी रोक को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles