न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Staff Selection Commission (SSC) ने बहुप्रतीक्षित SSC CGL 2026 भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
इस बार आयोग ने कुल 12,256 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। ऐसे में ग्रेजुएट युवाओं के लिए केंद्र सरकार की नौकरी पाने का यह शानदार मौका माना जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
SSC CGL 2026 आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
SSC की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक आवेदन से लेकर परीक्षा तक का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
- आवेदन शुरू: 21 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 22 जून 2026
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 23 जून 2026 रात 11 बजे तक
- करेक्शन विंडो: 29 जून से 1 जुलाई 2026
- टियर-1 परीक्षा: अगस्त से सितंबर 2026
- टियर-2 परीक्षा: दिसंबर 2026
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करें, क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के चलते तकनीकी परेशानी हो सकती है।
कौन कर सकता है आवेदन?
SSC CGL परीक्षा में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। हालांकि कुछ विशेष पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता मांगी गई है।
JSO पद के लिए योग्यता
जूनियर सांख्यिकीय अधिकारी (JSO) पद के लिए उम्मीदवार के 12वीं में गणित विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए या ग्रेजुएशन में सांख्यिकी विषय होना अनिवार्य है।
Statistical Investigator Grade-II
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन में अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी विषय होना चाहिए।
Research Assistant पद
रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए एक वर्ष का रिसर्च अनुभव जरूरी रखा गया है।
कैसी होगी परीक्षा प्रक्रिया?
SSC CGL परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी।
- टियर-1 परीक्षा क्वालिफाइंग नेचर की होगी
- टियर-1 के अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे
- अंतिम चयन टियर-2 परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा
- चयन प्रक्रिया में कोई इंटरव्यू नहीं होगा
उम्मीदवारों का चयन केवल ऑनलाइन परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के जरिए किया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी?
SSC CGL भर्ती युवाओं के बीच अपनी आकर्षक सैलरी और सरकारी सुविधाओं के कारण बेहद लोकप्रिय है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 से लेवल-7 तक का वेतनमान मिलेगा। शुरुआती सैलरी करीब 25,500 रुपये से शुरू होकर 1.42 लाख रुपये तक जा सकती है।
यह भी पढ़े: तमिलनाडु शपथ समारोह में नया ड्रामा,कांग्रेस MLA ने राहुल गांधी का लिया नाम तो गवर्नर हो गए नाराज
इसके अलावा उम्मीदवारों को ये सुविधाएं भी मिलेंगी:
- महंगाई भत्ता (DA)
- मकान किराया भत्ता (HRA)
- यात्रा भत्ता (TA)
- मेडिकल सुविधा
- पेंशन और अन्य सरकारी लाभ
इंटरव्यू नहीं होने से बढ़ता है आकर्षण
SSC CGL परीक्षा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें इंटरव्यू नहीं होता। यही वजह है कि हर साल लाखों छात्र इस भर्ती परीक्षा में शामिल होते हैं। जिन उम्मीदवारों को इंटरव्यू का डर रहता है, उनके लिए यह परीक्षा बेहतर विकल्प मानी जाती है।



