कौन हैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके? AAP से भी रहा है कनेक्शन

न्यूज़ डेस्क /सर्वोदय न्यूज़:- सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। इंस्टाग्राम पर इस पार्टी के 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं और युवाओं के बीच इसका नाम तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं है और न ही भारत निर्वाचन आयोग में रजिस्टर्ड है, लेकिन इसके अनोखे अंदाज और मीम पॉलिटिक्स ने इसे सुर्खियों में ला दिया है।

इस पार्टी की शुरुआत पुणे निवासी Abhijeet Deepke ने की है। खास बात यह है कि इस पार्टी का नाम उस समय चर्चा में आया, जब भारत के मुख्य न्यायाधीश को लेकर हुई एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बाद में इस बयान को लेकर सफाई भी दी गई थी।

कौन हैं अभिजीत दीपके?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिजीत दीपके ने पुणे से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की Boston University से पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

बताया जाता है कि साल 2020 से 2023 के बीच वह Aam Aadmi Party के सोशल मीडिया और चुनावी कैंपेन से जुड़े रहे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान उन्होंने मीम आधारित डिजिटल कैंपेनिंग में अहम भूमिका निभाई थी। बाद में उन्होंने सक्रिय राजनीति और चुनावी रणनीति से दूरी बना ली और विदेश चले गए।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

कॉकरोच जनता पार्टी खुद को “युवाओं की, युवाओं द्वारा और युवाओं के लिए पार्टी” बताती है। पार्टी का टैगलाइन “धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, लोकतांत्रिक, आलसी” सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पार्टी के ऑनलाइन पोस्ट्स में व्यंग्यात्मक अंदाज अपनाया गया है। सदस्य बनने के लिए मजाकिया शर्तें भी बताई गई हैं, जैसे — बेरोजगार होना, हर समय ऑनलाइन रहना और प्रोफेशनल तरीके से भड़ास निकालना।

यह भी पढ़े: बंगाल के मदरसों में भी अनिवार्य हुआ ‘वंदे मातरम्’, शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा फैसला

हालांकि हास्य और मीम्स के बीच पार्टी युवाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों को भी उठा रही है। इनमें बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक, राजनीतिक पारदर्शिता और युवाओं की भागीदारी जैसे विषय शामिल हैं।

घोषणापत्र में क्या हैं मांगें?

कॉकरोच जनता पार्टी के ऑनलाइन घोषणापत्र में कई बड़े मुद्दे उठाए गए हैं। इनमें शामिल हैं:

  • मुख्य न्यायाधीशों को रिटायरमेंट के बाद राजनीतिक पद न देने की मांग
  • महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण
  • मीडिया की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना
  • दलबदल करने वाले नेताओं पर 20 साल तक प्रतिबंध
  • युवाओं के लिए बेहतर प्रतिनिधित्व और पारदर्शी व्यवस्था

पार्टी ने यह भी कहा है कि जल्द ही Gen Z वर्चुअल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जहां युवा शासन और नीतियों पर चर्चा करेंगे।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। कुछ यूजर्स इसे केवल “मीम पॉलिटिक्स” बता रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि पहली बार कोई मंच युवाओं की भाषा में उनके मुद्दों को उठा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles