Friday, May 8, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Police SI Result 2026 जारी, 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पास

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:– उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर यानी दारोगा बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है।

भर्ती बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 12,333 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया है। यह संख्या विज्ञापित पदों के मुकाबले लगभग 2.7 गुना है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों के अंक कटऑफ के बराबर रहे, उन्हें भी अगले चरण के लिए पात्र माना गया है।

12,333 उम्मीदवार अगले चरण के लिए क्वालिफाई

अब केवल वही उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल हो सकेंगे जिन्होंने लिखित परीक्षा की कटऑफ पार की है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है, हालांकि कटऑफ इस बार काफी ऊंची रही।

पुरुष जनरल वर्ग की कटऑफ 369 के पार

इस बार परीक्षा कुल 400 अंकों की थी और सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की कटऑफ 369.87854 तक पहुंच गई, जिसने कई उम्मीदवारों को चौंका दिया।

कैटेगिरी वाइज कटऑफ

कैटेगिरी पुरुष कटऑफ (400 अंक) महिला cut off (400 अंक)
अनारक्षित 369.87854 360.50336
EWS 364.41142 353.22001
OBC 364.56024 353.76545
SC 350.91474 337.94120
ST 334.65475 306.91905

मई के तीसरे सप्ताह में होगा DV और PST

भर्ती बोर्ड के अनुसार लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) का आयोजन मई 2026 के तीसरे सप्ताह में किया जाएगा। हालांकि अभी परीक्षा केंद्र और फाइनल तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़े: “दीदी आप हारी नहीं हैं” : ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी जरूरी अपडेट से वंचित न रहें।

जून में आयोजित होगी PET परीक्षा

DV और PST के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा। भर्ती बोर्ड के मुताबिक PET परीक्षा जून 2026 में प्रस्तावित है।

यहां देखें बोर्ड द्वारा जारी नोटिस

UPSI_DVPST_QUAL_07_May_2026ab113fb6-7987-425a-a119-f7b3bd2a1064_1778161677714

यह चरण भर्ती प्रक्रिया का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है, क्योंकि इसमें उम्मीदवारों की फिटनेस और शारीरिक क्षमता की जांच की जाती है। लिखित परीक्षा पास करने वाले कई अभ्यर्थियों ने अभी से दौड़ और फिजिकल ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles