70 साल का दूल्हा, 20 की दुल्हन..सपा नेता का चौथा निकाह विवादों में, दूसरी पत्नी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सपा नेता के चौथे निकाह को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कैला भट्टा निवासी और पूर्व पार्षद हाजी खलील ने 70 साल की उम्र में 20 वर्षीय युवती से निकाह किया, जिसके बाद उनकी दूसरी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

दूसरी पत्नी पहुंची पुलिस के पास

दूसरी पत्नी नाजरीन ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए उत्पीड़न और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें पहले से खलील की शादीशुदा स्थिति की जानकारी नहीं दी गई थी।

1991 के निकाह पर भी सवाल

नाजरीन के मुताबिक, 1991 में हुए उनके निकाह के समय खलील ने अपनी पहली शादी और बच्चों की जानकारी छिपाई थी। उन्होंने बताया कि पहली पत्नी से खलील के आठ बच्चे हैं, जबकि उनसे तीन बच्चे हैं। आरोप है कि 2010 में तीसरा निकाह करने के बाद संतान न होने पर तलाक दे दिया गया था।

संपत्ति विवाद बना मुख्य कारण

मामले की जड़ में संपत्ति विवाद भी सामने आया है। नाजरीन का दावा है कि जिस प्रॉपर्टी में वह रह रही हैं, वह उन्हें मेहर में मिली थी। अब खलील और उनकी नई पत्नी उस पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर उन्हें और उनके बेटे को घर से निकालने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़े: ‘पूरे चुनाव ममता…हार गईं तो मिलने जा रहे’, अखिलेश के बंगाल दौरे पर राजभर का तंज

सुरक्षा की मांग

नाजरीन ने पुलिस से अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उन्हें जान का खतरा है और मामले में जल्द कार्रवाई की जाए।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं

हाजी खलील का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। वह 1995 और 2000 में पार्षद रह चुके हैं और उन पर नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप भी लग चुके हैं।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles