न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मुंबई में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देश के प्रतिष्ठित होटलों ताज महल पैलेस होटल और ट्राइडेंट होटल को आतंकी हमले की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।
पुलिस के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दोनों होटलों को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी। सूचना मिलते ही होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को अलर्ट किया, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दोनों जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और हर गतिविधि पर नजर रखी जाने लगी।
यह भी पढ़े: Bengal CM News: बंगाल में भाजपा चुनेगी महिला मुख्यमंत्री? इन नामों पर तेज हुई चर्चा, 9 मई को शपथ ग्रहण
मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध की पहचान की और उसे सायन इलाके से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है।
अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी सुनिश्चित कर रही हैं कि किसी तरह की लापरवाही न हो और शहर में शांति बनी रहे।