Bengal CM News: बंगाल में भाजपा चुनेगी महिला मुख्यमंत्री? इन नामों पर तेज हुई चर्चा, 9 मई को शपथ ग्रहण

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख 9 मई तय मानी जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसी बीच यह अटकलें तेज हैं कि पार्टी महिला मुख्यमंत्री पर भी दांव खेल सकती है।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला ले सकते हैं। वहीं, शुभेंदु अधिकारी को भी सीएम पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

महिला चेहरों पर भी मंथन

अग्निमित्रा पॉल
अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण सीट से जीत दर्ज कर चर्चा में हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया। 2019 में भाजपा में शामिल होने के बाद वह महिला मोर्चा की प्रमुख बनीं और अब पार्टी की उपाध्यक्ष हैं। राजनीति से पहले वह एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर भी रह चुकी हैं।

यह भी पढ़े: योगी सरकार में ओबीसी युवाओं को मिल रही फ्री कम्प्यूटर ट्रेनिंग, बदल रही जिंदगी

रूपा गांगुली
रूपा गांगुली भी संभावित चेहरों में शामिल हैं। उन्होंने सोनारपुर दक्षिण सीट से जीत हासिल की है। टीवी धारावाहिक महाभारत में द्रौपदी के किरदार से उन्हें व्यापक पहचान मिली थी। वह पूर्व राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं।

इन नेताओं के नाम भी चर्चा में

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शमिक भट्टाचार्य, दिलीप घोष और उत्पल महाराज के नाम भी सामने आ रहे हैं। पार्टी के अंदर जल्द ही बैठकों का दौर शुरू होने की संभावना है।

अमित शाह को मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने विधायक दल के नेता के चयन के लिए अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles