कारगिल शहीदों को समर्पित 3000 KM साइकिल यात्रा: अयोध्या पहुंचे शिवम पटेल, रामलला से लिया आशीर्वाद

अयोध्या/सर्वोदय न्यूज़:-कारगिल शहीदों की स्मृति में 3000 किलोमीटर की ऐतिहासिक साइकिल यात्रा लेकर निकले युवा साइक्लिस्ट शिवम् पटेल रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने प्रभु श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। अयोध्या पहुंचने पर शिवम् पटेल ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए केवल एक सफर नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की प्रेरणा और आशीर्वाद से ही यह यात्रा सफल होगी और वे विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

राष्ट्र सेवा और संकल्प की यात्रा

अयोध्या पहुंचने पर शिवम पटेल ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम की प्रेरणा से वह इस यात्रा को सफल बनाते हुए विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

20 वर्षीय शिवम पटेल, जो बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्र हैं, ने बताया कि उनकी यह यात्रा कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है।

पहले भी बना चुके हैं कई रिकॉर्ड

शिवम पटेल माउंटेन साइक्लिंग (MTB) में अपनी पहचान बना चुके हैं। वह 2016, 2018 और 2019 में लगातार तीन बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
इसके अलावा, उन्होंने 2022-23 के दौरान 28,000 किलोमीटर की अखिल भारतीय साइकिल यात्रा पूरी कर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

यह भी पढ़े: कमाल का करोड़पति चपरासी! तीन पत्नियों,साली-सास और महिला मित्रों को भेज दी करोड़ों की सरकारी रकम

वहीं, साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचकर भी उन्होंने उपलब्धि हासिल की है और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में काला पत्थर तक पहुंचने का रिकॉर्ड दर्ज कराया।

गांव से कारगिल तक का सफर

यह यात्रा उनके पैतृक गांव से शुरू होकर कारगिल तक जाएगी, जिसकी कुल दूरी लगभग 3000 किलोमीटर है। आगे यह यात्रा मिगला और जिंगला मोटरेबल पास तक पूरी की जाएगी।

समाज का मिल रहा सहयोग

अयोध्या में इस अभियान को जियो स्पार डेवलपर का सहयोग मिला। कंपनी के प्रबंध निदेशक तुषार गोयल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को प्रेरित करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

प्रेरणा बन रही है यह यात्रा

शिवम पटेल की यह यात्रा न केवल कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि है, बल्कि युवाओं में देशप्रेम और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक मजबूत अभियान भी बनती जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles