यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द, छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला- यहां से मार्कशीट कर सकेंगे डाउनलोड

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जल्द घोषित किए जा सकते हैं। इस साल करीब 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल के आसपास जारी होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की गई है।

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे

  • upresults.nic.in
  • upmsp.edu.in
  • results.upmsp.edu.in
    पर जाकर रोल नंबर के जरिए आसानी से चेक कर सकेंगे।

डिजिलॉकर पर मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों की डिजिटल मार्कशीट भी DigiLocker पर उपलब्ध कराई जाएगी। यह मार्कशीट पूरी तरह वेरीफाइड और डिजिटल सिग्नेचर के साथ होगी, जिसमें क्यूआर कोड भी शामिल रहेगा। ऑफलाइन मार्कशीट और सर्टिफिकेट बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से छात्रों को दिए जाएंगे।

कॉपी जांच का काम पूरा

यूपी बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। फिलहाल बोर्ड रिजल्ट को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। जैसे ही शासन से अनुमति मिलेगी, नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles