न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में नया सर्किल रेट लागू होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस बदलाव से किसानों की जमीन की कीमतों में जबरदस्त इजाफा होगा और उनके लिए यह आर्थिक रूप से फायदे का सौदा साबित हो सकता है। वहीं, सरकारी राजस्व में भी भारी वृद्धि की उम्मीद है।
किन क्षेत्रों में बढ़ेंगे जमीन के दाम?
आपको बतादें कि झलवा, भगवतपुर ब्लॉक, और इसके अंतर्गत आने वाले गांवों के साथ-साथ नैनी, झूंसी, फाफामऊ जैसे क्षेत्रों में जमीन के दाम अब मुख्य शहर के पॉश इलाकों के बराबर पहुंचने वाले हैं।इन इलाकों में सर्किल रेट में 25% से 35% तक की वृद्धि प्रस्तावित है।
कब से लागू होगा नया सर्किल रेट?
आपको बतादें कि इन सर्किल रेट की आपत्तियों का निस्तारण 16 से 19 अगस्त तक होगा। इसके बाद जिला अधिकारी (DM) द्वारा अंतिम स्वीकृति दी जाएगी।
बुनियादी सुविधाओं की वजह से हुआ रेट में इजाफा
अधिकारियों का कहना है कि इन इलाकों में इन्फ्रास्ट्रक्चर में काफी सुधार हुआ है: सलोरी, बघाड़ा, गोविंदपुर में ओवरब्रिज, अंडरब्रिज, सड़क चौड़ीकरण के साथ ही झलवा और कालिंदीपुरम में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है इतना ही नहीं पार्कों और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण |
बिल्डरों और आम जनता ने जताई आपत्ति
हालांकि कई बिल्डरों और निवासियों ने अत्यधिक वृद्धि पर आपत्ति जताई है। खासकर सिविल लाइंस, अशोक नगर जैसे इलाकों में बढ़े रेट से आपको बतादें कि अब 2BHK फ्लैट पर 7-8 लाख और 3BHK फ्लैट पर 13-14 लाख रुपये तक स्टांप ड्यूटी देनी पड़ सकती है। इसके अलावा मम्फोर्डगंज, अल्लापुर, तेलियरगंज, कीडगंज जैसे इलाकों में भी 30% तक की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव है।
किसानों के लिए क्या है फायदा?
आपको बतादें कि जिन ग्रामीण क्षेत्रों की ज़मीन अब तक कम दामों पर बिकती थी, वहां अब बिक्री मूल्य में इजाफा होगा साथ ही लीज व किराये पर अच्छी आमदनी मिलेगी, इतना ही नहीं सरकारी योजनाओं में उच्च मूल्यांकन का लाभ मिलेगा|
अधिकारी का बयान:
राकेश चंद्रा, एआईजी स्टांप के अनुसार, “साल 2023 के बाद यह पहला मौका है जब सर्किल रेट में व्यापक बदलाव प्रस्तावित हैं। बुनियादी ढांचे के विकास के कारण सर्किल रेट बढ़ाए जा रहे हैं।”



