Saturday, February 21, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Viral Video: दूल्हे ने किया गजब कांड! अपनी ही शादी में नोट लूटने लगा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत में शादियां हमेशा से ही खुशियों और धमाल से भरी होती हैं, लेकिन कभी-कभी शादी में ऐसे अनोखे पल भी कैद हो जाते हैं जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही फनी वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें दूल्हे की हरकत देखकर लोग दंग रह गए।

दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर और शुरू हुआ ‘गजब कांड’

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। तभी एक महिला खुशी से उनकी बलाइयां लेती है और दंपत्ति पर नोटों की बारिश कर देती है। स्टेज पर चारों ओर पैसे बिखर जाते हैं।

लेकिन जैसे ही दूल्हे की नजर नीचे गिरे नोटों पर पड़ती है, वो खुद को रोक नहीं पाता और पल भर में नीचे झुककर नोट लूटने लगता है! यह देखकर नोट उड़ाने वाली आंटी भी हैरान रह जाती हैं और दूल्हे को पकड़कर वापस खींचने लगती हैं। तब तक दूल्हे राजा कई नोट अपनी जेब में डाल चुके होते हैं।

यह भी पढ़े:- हीलियम गुब्बारों के साथ हवा में उड़ गया दो साल का बच्चा! तीन घंटे चला

इसके बाद दूल्हा शरमाते हुए अपनी जगह पर वापस खड़ा हो जाता है और हंसने लगता है, लेकिन तक तक यह पूरी घटना कैमरे में कैद होकर इंटरनेट पर पहुँच चुकी थी।

31 लाख से ज्यादा व्यूज़, कमेंट्स में बही हंसी की बाढ़

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @_drx_gulshan_chaudhary_0302 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक 31 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, और कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर मज़े ले रहे हैं।

उपयोगकर्ताओं के मजेदार कमेंट्स:

  • “दूल्हा तो बन गया, पर आदतें नहीं गईं!”
  • “अपनी ही शादी में नोट उड़ता देखकर ‘लूटने वाला मोड’ ऑन कर लिया!”
  • “कुछ देर के लिए दूल्हा नहीं, बराती बन गया था।”
  • “पूरे मर्द समाज की बेइज्जती कर दी इसने!”

वीडियो पर लोगों की ऐसी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर इसे और ज्यादा वायरल बना रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles