टीम इंडिया के लिए तैयार वैभव सूर्यवंशी? IPL चीफ बोले – 14 साल का खिलाड़ी खटखटा रहा है दरवाजा

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-सिर्फ 14 साल की उम्र में अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर अब चर्चाएं और तेज हो गई हैं। IPL 2025 में अपनी चमक बिखेरने के बाद यह युवा बल्लेबाज अब भारतीय क्रिकेट के अगले सितारे के रूप में देखा जा रहा है। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने हाल ही में दिए एक बयान में कहा कि वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी – 14 साल में क्रिकेट का नया सनसनी

IPL 2025 में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इसके बाद अंडर-19 टीम के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने लिमिटेड ओवर के साथ-साथ रेड-बॉल क्रिकेट में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनके लगातार प्रदर्शन को देखते हुए फैंस यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर कब यह बाल प्रतिभा भारतीय टीम के लिए डेब्यू करेगी।

अरुण धूमल ने की बेंच स्ट्रेंथ की तारीफ

ANI से बातचीत में अरुण धूमल ने कहा,“हम लंबे समय से भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ की बात करते आ रहे हैं। लेकिन इस बार इसे देखिए — एक 14 साल का शानदार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया का हिस्सा बनने के लिए दरवाजा खटखटा रहा है। और फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ी हैं, जो अभी कहीं नहीं जा रहे। वे भारतीय क्रिकेट की रीढ़ हैं।”

धूमल ने आगे कहा कि भारतीय टीम के पास अब युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का ऐसा संतुलन है जो आने वाले सालों में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

रोहित-विराट की कार्यशैली का उदाहरण

अरुण धूमल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी तारीफ की। उन्होंने कहा,“रोहित शर्मा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जिस क्लास का प्रदर्शन किया, वह अद्भुत है। उनकी मेहनत और आत्मविश्वास हर युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणा है। विराट और रोहित दोनों भारतीय क्रिकेट को अपना जीवन दे चुके हैं।”

फैंस की उम्मीदें बढ़ीं

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लेकर अब क्रिकेट फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में वैभव भारतीय क्रिकेट के अगले बड़े सितारे के रूप में उभर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles