UPSSSC भर्ती 2026: विधान भवन गार्ड व फायरमैन के 170 पदों पर वैकेंसी, 12वीं पास करें आवेदन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विधान भवन रक्षक (गार्ड) और अग्निक/अग्निरक्षक (फायरमैन) के कुल 170 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जून 2026 से शुरू होंगे और अभ्यर्थी 29 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने यूपी पीईटी 2025 में हिस्सा लिया है। PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

 पदों का विवरण

विधान भवन रक्षक (120 पद):

  • अनारक्षित: 51
  • एससी: 31
  • एसटी: 2
  • ओबीसी: 24
  • ईडब्ल्यूएस: 12

अग्निक/अग्निरक्षक (50 पद):

  • अनारक्षित: 26
  • एससी: 9
  • ओबीसी: 9
  • एसटी: 1
  • ईडब्ल्यूएस: 5

 शैक्षिक योग्यता

दोनों पदों के लिए अभ्यर्थी का 12वीं (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

 आयु सीमा

  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

 वेतनमान

दोनों पदों के लिए पे-मैट्रिक्स लेवल-3 (₹21,700 – ₹69,100) निर्धारित है।

 चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होंगे:
  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा

शारीरिक मानक

पुरुष उम्मीदवार:

  • ऊंचाई: 168 सेमी (सामान्य/ओबीसी/एससी), 160 सेमी (एसटी)
  • सीना: 84 सेमी (फुलाने पर)

महिला उम्मीदवार:

  • ऊंचाई: 152 सेमी (सामान्य/ओबीसी/एससी), 147 सेमी (एसटी)
  • वजन: 45–58 किलोग्राम

लिखित परीक्षा पैटर्न

  • कुल अंक: 100
  • समय: 2 घंटे
  • प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/4 (25%)

विषय:

  • इतिहास, भूगोल, राजनीति, सामान्य विज्ञान
  • कंप्यूटर व आईटी ज्ञान
  • उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी

महत्वपूर्ण तिथियां

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles