सर्वोदय न्यूज़:- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट डायरेक्टर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आयकर निदेशालय (प्रणाली), राजस्व विभाग में की जा रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 14 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates):
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 26 जुलाई 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2025
- आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2025
कुल पदों की संख्या:
45 पद – असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रणाली)
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility):
उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है:
- कंप्यूटर एप्लीकेशन/कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री
- M.Tech (कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्पेशलाइजेशन)
- BE/B.Tech (कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन आदि)
- अन्य समकक्ष इंजीनियरिंग/साइंस डिग्री
आयु सीमा (Age Limit):
- जनरल/EWS: अधिकतम 35 वर्ष
- OBC: अधिकतम 38 वर्ष
- SC/ST: अधिकतम 40 वर्ष
- PwBD (दिव्यांग): अधिकतम 45 वर्ष
वेतनमान (Pay Scale):
-
7वें वेतन आयोग के अनुसार
-
लेवल-10 (Pay Matrix)
आवेदन शुल्क (Application Fee):
- जनरल/OBC/EWS: ₹25
- SC/ST/Women/PwBD: शुल्क नहीं लगेगा
- भुगतान विकल्प: नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI
आवेदन कैसे करें (How to Apply):
- UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
- “Recruitment” सेक्शन में “Online Recruitment Application (ORA)” लिंक पर क्लिक करें
- आवश्यक विवरण भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें
महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links):
- आवेदन करें: upsconline.nic.in
- आधिकारिक अधिसूचना (Notification PDF): Download Here



