यूपी SIR मतदाता सूची में 2.89 करोड़ नाम हटे, लखनऊ में सबसे ज्यादा छंटनी; जानिए किस जिले में कितने वोटर कटे

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के तहत बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटाए गए हैं। इस प्रक्रिया में राज्यभर से कुल 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं।

पुनरीक्षण से पहले प्रदेश में 15.44 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे, जो अब घटकर 12.55 करोड़ रह गए हैं। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, संशोधित सूची में शामिल मतदाताओं में से 91.75 प्रतिशत की मैपिंग पूरी हो चुकी है।

वहीं जिन करीब 1.04 करोड़ मतदाताओं (8.25%) की मैपिंग नहीं हो सकी है, उन्हें नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे जाएंगे। मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां 6 फरवरी तक दर्ज कराई जा सकती हैं।

लखनऊ में सबसे ज्यादा नाम कटे

जिलावार आंकड़ों के अनुसार, राजधानी लखनऊ में सबसे अधिक 12 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। वहीं महोबा जिले में सबसे कम 85,354 वोटरों के नाम कटे हैं।

किन कारणों से कटे वोटरों के नाम (श्रेणीवार)

  • स्थायी रूप से स्थानांतरित / अनुपस्थित मतदाता: 2.17 करोड़
  • मृत मतदाता: 46.23 लाख
  • डुप्लीकेट वोटर (एक से अधिक जगह पंजीकरण): 25.47 लाख

इन 10 जिलों में सबसे ज्यादा वोटर हटाए गए

जिला कटे वोटर
लखनऊ 12 लाख
प्रयागराज 11.56 लाख
कानपुर नगर 9.02 लाख
आगरा 8.36 लाख
गाजियाबाद 8.18 लाख
बरेली 7.14 लाख
मेरठ 6.65 लाख
गोरखपुर 6.45 लाख
सीतापुर 6.23 लाख
जौनपुर 5.89 लाख

इन जिलों में सबसे कम नाम कटे

जिला कटे वोटर
महोबा 85,354
हमीरपुर 90,561
ललितपुर 95,450
चित्रकूट लगभग 1 लाख
श्रावस्ती 1.34 लाख

 अन्य प्रमुख जिलों के आंकड़े (चयनित)

  • वाराणसी – 5.73 लाख
  • आजमगढ़ – 5.66 लाख
  • प्रतापगढ़ – 5 लाख
  • बहराइच – 5.41 लाख
  • हरदोई – 5.44 लाख
  • गोंडा – 4.96 लाख
  • बलिया – 4.55 लाख

यह भी पढ़े:- ‘हराम का पैसा मिले तो ले लो और बनवा लो शौचालय’, AIMIM प्रमुख ओवैसी का विवादित बयान

  • गौतमबुद्ध नगर – 4.47 लाख
  • मुरादाबाद – 3.87 लाख
  • रायबरेली – 3.48 लाख
  • अयोध्या – 3.37 लाख
  • संभल – 3.18 लाख

(अन्य जिलों में भी लाखों की संख्या में नाम हटाए गए हैं)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles