Sunday, March 29, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में SIR को लेकर सपा की आपत्ति, गलत वोटर लिस्ट अपलोड होने का आरोप; चुनाव आयोग से की शिकायत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। पार्टी का आरोप है कि कई मतदेय स्थलों पर गलत मतदाता सूची अपलोड की गई है, साथ ही अनुपस्थित, विस्थापित और मृत (ASD) मतदाताओं की सूचियों में भी भारी गड़बड़ी सामने आई है।

सपा ने इन मुद्दों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से औपचारिक शिकायत की है और मांग की है कि सभी आपत्तियों का तत्काल निपटारा कराया जाए, ताकि प्रभावित क्षेत्रों के मतदाता आसानी से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए सपा नेताओं केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इन गड़बड़ियों पर तुरंत कार्रवाई जरूरी है।

मैनपुरी और अयोध्या में गलत सूची का आरोप

सपा के अनुसार, मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र में मतदेय स्थल संख्या 218, 219, 220, 221, 222, 225 और 228 पर 2003 की पुरानी और गलत मतदाता सूची अपलोड कर दी गई है। इससे बीएलओ को मैपिंग में परेशानी हो रही है और सूची में दूसरे मतदेय स्थलों के मतदाताओं का विवरण दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़े:- यूपी में ठंड का असर: इस जिले में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 20 दिसंबर तक बंद

पार्टी का कहना है कि इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
इसी तरह अयोध्या सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 54 पर भी गलत मतदाता सूची अपलोड होने का आरोप लगाया गया है।

ASD सूची को लेकर भी उठाए सवाल

सपा ने बस्ती जिले में ASD सूची की गहन जांच के बाद ही उसे अपलोड करने की मांग की है। साथ ही पार्टी ने कहा कि प्रयागराज की तर्ज पर सभी जिलों में ASD सूची कारण सहित जारी की जाए, ताकि उसमें नामों की खोज संभव हो सके।

सपा ने यह भी मांग की है कि ASD सूची सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाए, जिससे SIR की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बन सके।

बड़ी संख्या में ‘C श्रेणी’ में जमा हो रहे फॉर्म

सपा का आरोप है कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के फॉर्म C श्रेणी में डाले जा रहे हैं। इससे मतदाताओं को अनावश्यक नोटिस भेजे जाएंगे और उनसे दस्तावेज मांगे जाएंगे, जिससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

पार्टी ने कहा कि निर्वाचन अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा मतदाताओं को भुगतना पड़ रहा है। सपा ने इस प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles