कैमरे पर नजर, फिर छिपकर कश! लोकसभा में TMC सांसद का वीडियो वायरल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- लोकसभा के भीतर कथित तौर पर ई-सिगरेट पीने को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कीर्ति आजाद विवादों में घिर गए हैं। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखित शिकायत दिए जाने के बाद अब भाजपा ने सदन के अंदर का एक वीडियो सार्वजनिक किया है, जिसने सियासी हलचल तेज कर दी है।

BJP ने शेयर किया 35 सेकंड का वीडियो

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर करीब 35 सेकंड का वीडियो साझा किया। वीडियो में TMC सांसद कीर्ति आजाद कथित तौर पर छिपकर ई-सिगरेट की कश लेते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद पहले कई बार कैमरे की ओर देखते हैं, फिर कुछ सेकंड बाद हाथ को मुंह के पास ले जाकर दोबारा नीचे कर लेते हैं। हालांकि, वीडियो में न तो साफ तौर पर ई-सिगरेट दिख रही है और न ही धुआं नजर आता है।
नोट- यह विडियो अमित मालवीय के एक्स पूर्व ट्विटर पर अपलोड किया गया है | इसकी पुष्टि सर्वोदय न्यूज़ द्वारा नहीं किया जा रहा है |

अमित मालवीय का TMC पर हमला

वीडियो साझा करते हुए अमित मालवीय ने लिखा, “सदन के भीतर वेपिंग करने का आरोप जिस तृणमूल सांसद पर लगा है, वह कोई और नहीं बल्कि कीर्ति आजाद हैं। ऐसे लोगों के लिए नियम-कानून का कोई महत्व नहीं रह जाता। संसद के अंदर हथेली में ई-सिगरेट छिपाने की हिम्मत—यह बेहद गंभीर मामला है।”

यह भी पढ़े:- यूपी में SIR को लेकर सपा की आपत्ति, गलत वोटर लिस्ट अपलोड होने का आरोप; 

उन्होंने आगे कहा, “धूम्रपान भले ही कानूनन अपराध न हो, लेकिन संसद के भीतर इसका इस्तेमाल किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने सांसद की इस हरकत पर जवाब देना चाहिए।”

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदन की कार्यवाही उस वक्त बाधित हो गई थी, जब भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया था कि एक TMC सांसद कई दिनों से संसद के अंदर ई-सिगरेट पी रहे हैं।
हालांकि, उस समय अनुराग ठाकुर ने किसी सांसद का नाम नहीं लिया था, लेकिन उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए जांच की मांग जरूर की थी। अब सामने आए वीडियो के बाद यह मामला और गरमा गया है और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles