न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। वाराणसी, मेरठ और सहारनपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (RTO) का तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में 18 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (ARTO) की नई तैनाती भी की गई है। इस संबंध में शनिवार को विशेष सचिव खेमपाल सिंह की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए।
गौरतलब है कि बीते नवंबर में एसटीएफ ने लखनऊ, फतेहपुर, रायबरेली समेत कई जिलों में ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़े:– 2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने दोहराए बड़े वादे, युवाओं को रोजगार और
इस कार्रवाई के तहत लखनऊ के एआरटीओ सहित तीन एआरटीओ और एक पीटीओ को निलंबित किया गया था। इसके बाद से ही परिवहन विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव की संभावना जताई जा रही थी।
किस अधिकारी को कहां मिली जिम्मेदारी
विशेष सचिव खेमपाल सिंह के अनुसार, राघवेंद्र सिंह को आरटीओ प्रशासन वाराणसी, मनोज कुमार सिंह को आरटीओ सहारनपुर और अम्बरीश कुमार को आरटीओ मेरठ नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा,
- चंपा लाल को सिद्धार्थनगर का एआरटीओ
- अशोक कुमार श्रीवास्तव को गाजियाबाद
- कौशल कुमार सिंह को सोनभद्र
- मानवेंद्र प्रताप सिंह को सहारनपुर
- विनय कुमार को आगरा
- कृष्ण कुमार यादव को फर्रुखाबाद
- हरिओम को बदायूं
- वैभव सोती को बरेली
- सतेंद्र कुमार यादव को मथुरा
- विंध्याचल कुमार गुप्ता को कानपुर
- उमेश चंद्र कटियार को रायबरेली
- गुलाब चंद्र को अयोध्या
- विपिन कुमार को बागपत
- हरिओम को शाहजहांपुर
- प्रतीक मिश्र को फतेहपुर
- नीतू शर्मा को बुलंदशहर का एआरटीओ प्रवर्तन
- देवदत्त कुमार को मेरठ का एआरटीओ प्राविधिक
नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।



