लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के परिवहन कर्मचारियों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के परिवहन कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब सड़क परिवहन निगम के किसी भी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
पहले कितना मिलता था?
अब तक यह राशि केवल 5 हजार रुपये थी, जिसे बाद में कर्मचारियों के देयकों से काट लिया जाता था। नई व्यवस्था में न सिर्फ राशि चार गुना बढ़ाई गई है, बल्कि देयकों से होने वाली कटौती भी खत्म कर दी गई है।
किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
नई व्यवस्था के तहत नियमित, संविदा और आउटसोर्स—तीनों तरह के कर्मचारियों के परिजनों को यह सहायता राशि मिलेगी। यह रकम “यात्री राहत एवं सुरक्षा योजना” के फंड से दी जाएगी।
आदेश जारी
Uttar Pradesh State Road Transport Corporation के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। निगम की निदेशक मंडल की 253वीं बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
मंत्री ने क्या कहा?
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Dayashankar Singh ने बताया कि पहले मिलने वाली सहायता राशि कर्मचारियों की सैलरी से काट ली जाती थी, लेकिन अब सरकार स्वयं यह राशि देगी। उन्होंने कहा कि निगम अपने चालकों और परिचालकों को लगातार प्रशिक्षण दे रहा है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।



