Thursday, June 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के 33 PCS अधिकारियों को मिलेगा IAS प्रमोशन, महीने के अंत तक जारी हो सकते हैं आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा (PCS) के अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चयन वर्ष 2025 के तहत प्रदेश के 33 पीसीएस अधिकारियों का भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोशन लगभग तय माना जा रहा है। पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया।

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 के लिए उत्तर प्रदेश को आईएएस पदोन्नति कोटे में 33 पद आवंटित किए हैं। डीपीसी की बैठक में राज्य सरकार, केंद्र सरकार और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की सेवा अभिलेखों और पात्रता से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की गई।

2010 और 2011 बैच के अधिकारियों को मिलेगा लाभ

सूत्रों के मुताबिक इस बार पदोन्नति के लिए मुख्य रूप से वर्ष 2010 और 2011 बैच के पीसीएस अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया है। हालांकि उपलब्ध पदों की संख्या अधिक होने के कारण वर्ष 2012 बैच के कुछ अधिकारियों को भी प्रमोशन का अवसर मिल सकता है।

बताया जा रहा है कि 2010 और 2011 बैच में पात्र अधिकारियों की संख्या अपेक्षाकृत कम होने के चलते 2012 बैच तक के अधिकारियों को भी मौका मिलने की संभावना बनी हुई है।

डीपीसी में इन अधिकारियों के नामों पर हुआ विचार

वर्ष 2010 बैच के अधिकारियों में डॉ. विश्राम, अशोक कुमार कन्नौजिया, पुष्पराज सिंह, राजकुमार द्विवेदी, राकेश कुमार पटेल, आलोक कुमार, सुशीला और संजय कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।

वहीं वर्ष 2011 बैच के अधिकारियों में पूनम निगम, संतोष बहादुर सिंह, पंकज वर्मा, प्रदीप कुमार यादव, योगानंद पांडे, विजय कुमार सिंह, अतुल कुमार, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, हर्ष देव पांडे, शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. नितिन मदान, प्रियंका सिंह, रिंकी जायसवाल, अमित सिंह, विवेक श्रीवास्तव, वैभव मिश्रा, नरेंद्र बहादुर सिंह, संदीप कुमार और गरिमा स्वरूप समेत अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles