न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लापरवाह और लगातार गैरहाजिर रहने वाले डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष को 7 डॉक्टरों की बर्खास्तगी और करीब डेढ़ दर्जन चिकित्सकों पर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
7 डॉक्टर होंगे बर्खास्त
सबसे अधिक चार डॉक्टर मैनपुरी जिले के हैं। इनकी बर्खास्तगी के बाद इन पदों पर नई भर्ती की जाएगी ताकि मरीजों के इलाज में किसी तरह की दिक्कत न आए।
इन डॉक्टरों पर गिरेगी गाज:
- डॉ. शरद कुमार गुप्ता – पीएचसी लेखराजपुर, मैनपुरी
- डॉ. राजेंद्र कुमार मौर्य – सीएचसी भोगांव, मैनपुरी
- डॉ. ललित कुमार पांडे – पीएचसी सुल्तानपुर-सांडा
- डॉ. अरुण कुमार सिंह – पीएचसी करहल, मैनपुरी
- डॉ. भवनेश कपूर – पीएचसी सढौली कदीम, सहारनपुर
- डॉ. आशुतोष त्रिपाठी – बाल रोग विशेषज्ञ, सीएचसी हाटा, कुशीनगर
- डॉ. वेंकटेश श्रीवास्तव – सीएमओ कार्यालय, बाराबंकी
गाजियाबाद की डॉक्टर पर कार्रवाई, दो वेतनवृद्धि रोकी गई
गौतमबुद्धनगर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. कुसुमलता सागर द्वारा मरीज की गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट बनाने का मामला सामने आया था। डिप्टी सीएम के निर्देश पर उनकी दो वेतनवृद्धि रोकी गई और परिनिन्दा (Censure) का दंड दिया गया।
सेवानिवृत्त सीएमओ पर भी गिरी गाज: 30% पेंशन कटौती
बलिया के सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप साबित हुआ। जांच के बाद उनकी पेंशन से 30% कटौती के आदेश दिए गए हैं।
प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष को दंड
राजकीय मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज के आर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी श्रीवास्तव पर ओपीडी में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित न करने का आरोप लगा। उन्हें परिनिन्दा का दंड दिया गया है।
अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई
- डॉ. केडी गुप्ता – श्रावस्ती में पदस्थ होने के बावजूद तीन महीने बाद भी ज्वाइन नहीं किया; परिनिन्दा का दंड
- डॉ. सर्वेश कुमार यादव – सरकारी आवास खाली करने में देरी; परिनिन्दा का दंड
विभागीय कार्रवाई के आदेश
इन डॉक्टरों पर विभागीय जांच होगी:
- डॉ. सोनम सिन्हा – संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज, अयोध्या
- डॉ. मुहम्मद वासिफ मंजूर – मैटरनिटी विंग, गौतमबुद्ध नगर
- पीएचसी बरनाहल, मैनपुरी के चिकित्साधिकारी – बिना अनुमति पीजी कोर्स व बिना सूचना अनुपस्थित
- डॉ. तुलाराम – सीएचसी गोवर्धन
- डॉ. अमित अग्रवाल – सीएचसी मांट, मथुरा
इन पर टीकाकरण कार्यक्रम में लापरवाही के आरोप हैं।
11 डॉक्टरों पर परिनिन्दा का दंड, एक वेतनवृद्धि रोकी गई
इन डॉक्टरों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकी गई है:
- डॉ. रूचि श्रीवास्तव – कानपुर देहात
- डॉ. जॉन सिंह – सीएचसी धामपुर, बिजनौर
- डॉ. बीबी सिंह, डॉ. गौरव अग्रवाल – जिला कारागार, उन्नाव
- डॉ. योगेंद्र सिंह राना – सीएचसी मांट, मथुरा
- डॉ. विनीता चतुर्वेदी – जिला महिला चिकित्सालय, रामपुर
- डॉ. रूपेश राय – जिला अस्पताल मऊ
- डॉ. नीना वर्मा – जिला महिला चिकित्सालय, वाराणसी
- डॉ. सीमा अग्रवाल – अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य मेरठ
- डॉ. सेवा लाल – ट्रॉमा सेंटर बांदा
- डॉ. गिरीश कुमार तिवारी – सीएमओ कार्यालय प्रयागराज
प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में तीन वेतनवृद्धियां रोकी गईं
बुलंदशहर में तैनात डॉ. शशिकांत राय पर गौतमबुद्ध नगर में निजी अस्पतालों में प्राइवेट प्रैक्टिस करने के आरोप लगे।
इसके अलावा:
- डॉ. राम किशन वर्मा – अभद्र व्यवहार का आरोप; तीन वेतनवृद्धियां रोकी गईं
- डॉ. इंतजार हुसैन – 300 बेड अस्पताल, बरेली; स्पष्टीकरण तलब



