न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठ पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को त्वरित और कठोर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सामंजस्य सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम योगी ने आदेश दिया है कि प्रत्येक जिले का प्रशासन अपने क्षेत्र में रह रहे अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान सुनिश्चित करे और तुरंत कानूनी प्रक्रिया शुरू करे।
हर जिले में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाने का आदेश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि: हर जिले में अस्थायी डिटेंशन सेंटर स्थापित किए जाएँ | इन केंद्रों में विदेशी नागरिकता वाले अवैध प्रवासियों को रखा जाएगा | पहचान व दस्तावेज़ों के सत्यापन तक इन्हें यहीं रखा जाएगा | जांच पूरी होने के बाद इन्हें तय प्रक्रिया के तहत उनके मूल देश भेजा जाएगा |
यह भी पढ़े:- G20 में PM मोदी के तीन बड़े प्रस्ताव: ड्रग-टेरर नेक्सस पर कड़ी कार्रवाई से लेकर
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सख्त तरीके से लागू किया जाए ताकि प्रदेश में किसी भी अवैध तत्व की मौजूदगी को समाप्त किया जा सके।
नेपाल सीमा पर खुली आवाजाही, लेकिन अन्य देशों पर कड़ी निगरानी
प्रदेश की नेपाल से खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दोनों देशों के नागरिक बिना रोक-टोक आ-जा सकते हैं, लेकिन अन्य देशों के नागरिकों के लिए कड़ी जांच अनिवार्य है।
सीएम योगी ने पहले भी अवैध घुसपैठ को लेकर चिंता जताई थी। 3 नवंबर को बिहार में एक चुनावी सभा के दौरान उन्होंने कहा था कि राजग की सरकार बनने पर घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकाला जाएगा और उनकी अवैध संपत्ति गरीबों में बांटी जाएगी।
प्रयागराज में माघ मेले की तैयारी की समीक्षा
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने गंगा पूजन और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया।
सीएम ने कहा- “नौ महीने बाद मां गंगा का पूजन करने और माघ मेले की तैयारियों को आगे बढ़ाने का अवसर मिला। सभी विभागों को मिलकर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।”



