Sunday, March 29, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन

Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: जानें आज के ग्रहों की स्थिति और उसके अनुसार मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसे मिलेगा व्यापार में लाभ, किसे मिलेगी नौकरी में तरक्की और किसे बरतनी होगी सतर्कता – पढ़ें पूरा राशिफल।

मेष राशि (Aries)

आज व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता या वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। सरकारी मामलों में विजय संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

भाग्य आपका साथ देगा, जिससे नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। अटके हुए काम बनेंगे, स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। प्रेम और संतान पक्ष संतोषजनक रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज स्थिति थोड़ी प्रतिकूल रह सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम से दूर रहें। प्रेम-संतान में दूरी महसूस हो सकती है।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि (Cancer)

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम और संतान से जुड़ी चीजें सकारात्मक रहेंगी।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

आज आप शत्रुओं पर हावी रहेंगे। कठिन कार्यों में भी सफलता मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत सामान्य, लेकिन कार्यक्षेत्र में सुधार रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि (Virgo)

भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। प्रेम जीवन में कुछ विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सेहत और व्यापार ठीक रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु साथ रखें।

तुला राशि (Libra)

सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। मां के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। घरेलू विवाद से बचें। प्रेम और व्यापार में अच्छे संकेत हैं।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें, नीली वस्तु रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

व्यवसाय में जबरदस्त सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और हर क्षेत्र में लाभ होगा। संतान और स्वास्थ्य भी सकारात्मक रहेंगे।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सुख मिलेगा, प्रेम-संतान का सहयोग मिलेगा। निवेश से बचना बेहतर रहेगा।
उपाय: नीली वस्तु दान करें।

मकर राशि (Capricorn)

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और व्यवसाय दोनों में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
उपाय: मां काली की आराधना करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

मन में चिंता और खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान में थोड़ी चुनौती रहेगी, पर व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

नए आय स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी धन प्राप्ति संभव है। यात्रा का योग है, शुभ समाचार मिल सकता है। संतान और व्यापार में अच्छे संकेत हैं।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles