आज का राशिफल:- ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए कुछ खास संदेश लेकर आया है। गुरु और शुक्र मिथुन राशि में स्थित हैं, वहीं सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। केतु सिंह में, मंगल कन्या में, चंद्रमा वृश्चिक में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल — मेष से मीन तक कैसी रहेगी आपकी दिनचर्या।
मेष राशि (Aries):
आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, वाहन सावधानी से चलाएं। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। आज लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।
वृषभ राशि (Taurus):
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी युगलों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। दिन सुखद और संतुलित रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन राशि (Gemini):
प्रतिद्वंदियों पर विजय प्राप्त होगी और ज्ञान में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष सशक्त रहेगा। व्यवसाय भी लाभदायक रहेगा। आज लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि (Cancer):
पढ़ाई-लिखाई और रचनात्मक कार्यों में दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन भावनात्मक निर्णयों से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति औसत रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर है। लाल रंग की वस्तु साथ रखें।
सिंह राशि (Leo):
घरेलू विवादों की आशंका है। भूमि, भवन या वाहन की खरीददारी का योग है। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापारिक लाभ की संभावना है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या राशि (Virgo):
व्यावसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद अनुकूल है। ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। हर प्रयास का फल मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि (Libra):
धन लाभ का योग है। पारिवारिक विस्तार हो सकता है। हालांकि जुआ, सट्टा, लॉटरी जैसे कार्यों से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष में संतोषजनक स्थिति रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
दिनभर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। ज़रूरत की हर चीज़ समय पर मिलेगी। भाग्य आपके साथ है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मिलीजुली रहेगी, लेकिन व्यापार लाभप्रद रहेगा। पीली वस्तु साथ रखें।
धनु राशि (Sagittarius):
मन में चिंता रह सकती है। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष संतुलित रहेगा। व्यापार में सकारात्मकता बनी रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
मकर राशि (Capricorn):
यात्रा का योग है और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सुधार होगा। मां काली को नमन करते रहें।
कुंभ राशि (Aquarius):
सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि (Pisces):
भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। समय शुभता की ओर अग्रसर है। लाल वस्तु पास रखें।



