आज का राशिफल: आज 26 जुलाई को ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार है – शुक्र वृषभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, चंद्रमा, सूर्य और बुध कर्क राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ में तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस खगोलीय स्थिति का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं, आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है—
मेष राशि
आज पारिवारिक वातावरण में हलचल बनी रह सकती है। मां का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है, साथ ही खुद के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। प्रेम संबंधों और संतान पक्ष में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारिक मामलों में दिन ठीक-ठाक रहेगा। सलाह दी जाती है कि पीली वस्तु साथ रखें।
वृषभ राशि
नया व्यापार शुरू करने से बचें। आर्थिक और व्यवसायिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। प्रेम जीवन और संतान को लेकर समय औसत रहेगा। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन राशि
आज जोखिम भरे आर्थिक फैसलों से दूर रहें। जुआ, सट्टा या लॉटरी में धन लगाने से नुकसान हो सकता है। बोलचाल में संयम बरतें। निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम और व्यापार की स्थिति संतुलित रहेगी। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि
स्वास्थ्य थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, लेकिन जीवन की आवश्यक चीजें आसानी से उपलब्ध होंगी। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा और व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखना लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि
अज्ञात भय और चिंता मन को परेशान कर सकती है। सिरदर्द या आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष की स्थिति पहले से सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। पीली वस्तु पास में रखें।
कन्या राशि
आज की आमदनी अपेक्षा के अनुसार नहीं रहेगी। मानसिक असंतुलन बना रह सकता है। प्रेम जीवन और संतान से जुड़ी स्थितियां सामान्य रहेंगी। कार्यक्षेत्र में सामान्य गति बनी रहेगी। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
तुला राशि
वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, हालांकि जो चाहेंगे, वह पूरा नहीं हो पाएगा। व्यापारिक गतिविधियों में सामान्य प्रगति होगी। प्रेम संबंध बेहतर रहेंगे। शनिदेव को नित्य प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि
भाग्य का साथ कुछ कम-ज्यादा रह सकता है। कामों में रुकावटें आ सकती हैं। प्रेम और संतान से जुड़ा पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में भी स्थिरता देखने को मिलेगी। पीली वस्तु साथ रखें।
धनु राशि
आज किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम संबंध और व्यापारिक स्थिति सामान्य रहेंगे। लाल रंग की वस्तु का प्रयोग लाभकारी रहेगा।
मकर राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। निजी संबंधों में जल्दबाजी से बचें, विशेषकर साझेदारी में फैसले लेते समय। प्रेम, संतान और व्यवसाय की स्थिति संतुलित है। माता काली की आराधना करें।
कुंभ राशि
शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। ज्ञान और कौशल में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि
विद्यार्थियों और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय सामान्य है। मानसिक तनाव रह सकता है। प्रेम और व्यापार क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।



