Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक ऐसा ठग….सरकारी नौकरी वाली महिला ढूंढो ,प्यार का झांसा…फिर शादी

सर्वोदय(सोनभद्र):- कहानी सच्ची लेकिन है पर फिल्मी कहानी! से कम नहीं जी हां जो महिला आप स्क्रीन पर देख रहे हैं, उनकी कहानी किसी थ्रिलर मूवी से कम नहीं है। इनके पति ने एक-दो नहीं, पूरी 9 शादियां की हैं – और वो भी ज्यादातर सरकारी नौकरी वाली महिलाओं से! जिनमे कोई टीचर, कोई सरकारी क्लर्क है जो इन सभी महिलाओं से किसी से घर के लिए लोन,किसी से गाड़ी के लिए मोटी रकम वसूल रखा है .. फिर नंबर बदलो, शहर बदलो और गायब हो जाओ!
दअरस ये मामला सोनभद्र के राबर्ट्सगंज थाना इलाके का है…जहां तीन महिलाओं पहुंचकर ये शिकायत दर्ज करवाई है…ठगी गई पत्नी सरिता ने खुद बताया सहिजन गांव के रहने वाले 45 साल के राजन गहलोत से उनकी मुलाकात साल 2014 में हुी थी…राजन ने खुद लखनऊ में आबकारी विभाग का अनुभाग समीक्षक बताया था… उसने कहा था कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है…सरिता सरकारी टीचर है.. राजन ने साल 2014 में उनसे शादी की…और शादी के 2 साल बाद मिलना बंद कर दिया…जब सरिता ने राजन के बारे में जानकीर जुटाई तो पता चला कि उसने 5-6 शादियां और भी कर रखी है…
जब राज खुला, तो पता चला कि वो पहले ही कई शादियाँ कर चुका है — और कम से कम 9 महिलाएं उसके जाल में फंसी हैं। पुलिस को फिलहाल तीन पीड़िताएं सामने मिली हैं, बाकी की तलाश जारी है।
राजन की लव स्कीम का फॉर्मूला था सरकारी नौकरी वाली महिला ढूंढो ,प्यार का झांसा दो शादी करो फिर घर या गाड़ी के नाम पर लोन और फिर… गायब!
सीओ कल्लू सिंह के मुताबिक आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। जब पुलिस ने कॉल किया तो उसने कहा — “मैं कुछ नहीं करता…” यानी न नौकरी, न अफसर — बस धोखा ही पेशा है!

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles