Wednesday, February 25, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्मृति मंधाना ने बनाया नया कीर्तिमान, T20I में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

स्पोर्ट्स डेस्क/ सर्वोदय न्यूज़:- वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम करने के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम रविवार, 21 दिसंबर को एक बार फिर मैदान में उतरी। विशाखापट्टनम में खेले गए पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया।

श्रीलंका से मिले 122 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना ने 25 रनों की अहम पारी खेली। इसी दौरान उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो अब तक कोई भी भारतीय महिला क्रिकेटर हासिल नहीं कर सकी थी। मंधाना महिला T20I क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

अब स्मृति मंधाना के नाम T20I क्रिकेट में कुल 4007 रन दर्ज हैं, जो उन्होंने 154 मैचों की 148 पारियों में बनाए हैं। अपने T20I करियर में वह अब तक 1 शतक और 31 अर्धशतक जड़ चुकी हैं, जो उनकी निरंतरता और शानदार फॉर्म को दर्शाता है।

यह भी पढ़े:- Aaj ka Rashifal 22 December 2025:ग्रहों की चाल से कई राशियों के जीवन में 

अगर ओवरऑल महिला T20I क्रिकेट की बात करें तो स्मृति मंधाना 4000 रन का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। इस सूची में पहले स्थान पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं, जिनके नाम इस फॉर्मेट में 4716 रन बनाने का रिकॉर्ड है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी इस फेहरिस्त में ज्यादा पीछे नहीं हैं और वह 3669 रनों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

कैसा रहा IND W vs SL W पहला T20I मुकाबला?

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 121 रन ही बना सकी। टीम की ओर से ओपनर विश्मी गुणरत्ने ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 25 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। श्रीलंकाई पारी के दौरान तीन बल्लेबाज रनआउट हुए, जबकि भारत की ओर से क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और शेफाली वर्मा दूसरे ओवर में 9 रन बनाकर आउट हो गईं। 67 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा। इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरी जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। जेमिमा ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली और भारत ने 8 विकेट रहते हुए, 32 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles