Sunday, March 29, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मशहूर टीवी एवं फिल्म अभिनेता सतीश शाह का निधन -74 वर्ष की आयु में अंतिम सांस

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। रविवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए लिखा — “हमारे प्यारे दोस्त और शानदार अभिनेता सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्हें किडनी फेलियर के चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने आखिरी सांस ली।”

सतीश शाह ने करीब चार दशकों तक फिल्म और टेलीविजन की दुनिया में काम किया। उन्हें खास पहचान 1983 की क्लासिक फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ से मिली। इसके अलावा उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया, जैसे —हम साथ-साथ हैं, मैं हूँ ना, कल हो ना हो, कभी हां कभी ना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, ओम शांति ओम |

उनका टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है। उनकी प्यारी मुस्कान और जोशीले अभिनय ने उन्हें दर्शकों के दिलों में अमर कर दिया।

फिल्म इंडस्ट्री ने एक बेहतरीन अभिनेता को खो दिया है।सतीश शाह की आत्मा को शांति मिले।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles