न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “बलिया में कलेक्टर की इतनी हैसियत नहीं कि वोट चोरी कर ले”। मीडिया से बातचीत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में ‘ईंट का जवाब ईंट से’ दिया जाएगा।
सांसद ने विवादित बयान देते हुए कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वे “किसी के प्राण लेने में भी हिचकेंगे नहीं”। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है।
भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना
सपा सांसद ने कहा कि बलिया हमेशा से अलोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ रहा है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा “आज जो चुनाव हो रहे हैं, उनमें चुनाव आयोग भाजपा की बी-टीम की तरह काम कर रहा है।”
यह भी पढ़े:- यूपी पंचायत चुनाव अप्रैल–मई में होंगे, पिछड़ा वर्ग आयोग गठन की
“बिहार चुनाव में महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए गए, जबकि आचार संहिता लागू थी — यह वोट चोरी है।” उन्होंने कहा कि “चुनाव आयोग अंधा और बीजेपी के हाथों में खेल रहा है”।
2019 का जिक्र करते हुए कहा—तब भी वोट चोरी की गई थी
सनातन पांडेय ने दावा किया कि 2019 के चुनाव में भी वोट चोरी हुई थी, फिर भी वे चुनाव जीते थे। उन्होंने कहा कि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करते हैं, लेकिन 2027 में “ईंट का जवाब ईंट से” देंगे।



