सर्वोदय/मेरठ :- मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। जहां सौरभ का परिवार मुस्कान और उसके घरवालों पर गंभीर आरोप लगा रहा है, वहीं मुस्कान के परिवार ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। लेकिन इस पूरे मामले में साहिल का परिवार अब तक चुप था।
सामने आई साहिल की नानी, कहा – सौरभ के साथ हुआ गलत!
साहिल की नानी बुलंदशहर से मेरठ जेल में उससे मिलने पहुंचीं। लेकिन उन्होंने साहिल से ज्यादा सौरभ के लिए सहानुभूति दिखाई। उन्होंने कहा,”मुझे साहिल से ज्यादा दुख सौरभ का है, उसके साथ बहुत गलत हुआ! “साहिल को दो बड़े नशे थे!” – नानी का चौंकाने वाला खुलासा
साहिल के परिवार ने साधी चुप्पी!
साहिल के पिता नोएडा में रहते हैं, और वे महीनों तक घर नहीं आते।मेरठ स्थित साहिल के घर पर ताला पड़ा है, वहां कोई मौजूद नहीं। मीडिया ने साहिल के पिता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी।
मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि –साहिल की नानी ने नियम के अनुसार मुलाकात की पर्ची भरी थी। जेल में साहिल के साथ किसी भी तरह की मारपीट या दुर्व्यवहार नहीं हुआ । 10 दिन पूरे होने के बाद उसे जेल में किसी कार्य में शामिल किया जाएगा।
सूटकेस और ड्रम प्लान – पहले शव छिपाने की थी योजना!
अब पुलिस जांच में सामने आया है कि मुस्कान और साहिल पहले सौरभ की लाश को सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाने की फिराक में थे। लेकिन जब ये प्लान फेल हो गया तो उन्होंने ड्रम में शव डालने का आइडिया अपनाया। पुलिस को सौरभ के घर से एक खून से सना सूटकेस मिला है, जिससे इस साजिश की पुष्टि होती है।
कत्ल के बाद हिमाचल में मौज-मस्ती!
सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश में नशे में डूबकर मस्ती करते रहे। उनकी कई नई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वे पूरी तरह एन्जॉय कर रहे हैं, बिना किसी पछतावे के!



