RRB Group D Vacancy Notification 2026: 22000 पदों पर रेलवे ग्रुप डी भर्ती, आवेदन तिथि बदली

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी की बहुप्रतीक्षित भर्ती को लेकर नया अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने 22000 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए नई आवेदन तिथियों के साथ ताज़ा शॉर्ट नोटिफिकेशन प्रकाशित कर दिया है। यह नोटिस शुक्रवार को विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों में जारी किया गया।

नए नोटिफिकेशन के अनुसार, रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 मार्च 2026 तक चलेगी। इससे पहले जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन में आवेदन की तारीख 21 जनवरी से 20 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी। रेलवे भर्ती बोर्ड पहले ही अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर आवेदन प्रक्रिया को 10 दिनों के लिए स्थगित करने की सूचना दे चुका था।

सूत्रों के मुताबिक, विस्तृत (डिटेल्ड) नोटिफिकेशन आज शाम तक जारी किया जा सकता है, जिसमें पदवार योग्यता, जोन-वाइज रिक्तियां और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी दी जाएगी।

कहां और कैसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार www.rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। रेलवे की इस सबसे बड़ी भर्ती में एक करोड़ से अधिक आवेदन आने की संभावना जताई जा रही है।

आधार कार्ड को लेकर RRB की अहम सलाह

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपने आधार कार्ड की जानकारी अपडेट रखने की सलाह दी है।

  • आधार कार्ड में लगी फोटो हालिया होनी चाहिए
  • आधार में दर्ज नाम और जन्मतिथि 10वीं के प्रमाणपत्र से पूरी तरह मेल खानी चाहिए
  • फिंगरप्रिंट और आइरिस बायोमेट्रिक्स भी अपडेट होने चाहिए

आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि आधार से सत्यापन नहीं होने पर भर्ती प्रक्रिया के हर चरण में अतिरिक्त जांच होगी, जिससे उम्मीदवारों को देरी और असुविधा हो सकती है। यह सूचना केवल संभावित उम्मीदवारों को तैयार रहने के उद्देश्य से जारी की गई है। भर्ती से जुड़ी सभी शर्तें केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना संख्या 09/2025 के अनुसार ही लागू होंगी।

कितने पद कहां

प्रस्तावित आंकड़ों के अनुसार:

  • पूर्व मध्य रेलवे – 993 पद
  • दक्षिण पूर्व रेलवे – 1,199 पद

कुल 22000 पदों में से सबसे अधिक पद इंजीनियरिंग विभाग में स्वीकृत किए गए हैं।

  • ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 – 11,000 पद
  • ट्रैफिक पॉइंट्समैन बी – 5,000 पद
  • असिस्टेंट (S&T) – 1,500
  • असिस्टेंट (C&W) – 1,000
  • असिस्टेंट ऑपरेशन – 500
  • असिस्टेंट लोको शेड – 200
  • असिस्टेंट (TRD) – 800
  • असिस्टेंट (P-Way) – 300
  • असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) – 600
  • असिस्टेंट (ब्रिज) – 600

अंतिम और पुख्ता पदों की जानकारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिलेगी।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष
  • ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और
  • एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों में किया जाएगा:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. दस्तावेज़ सत्यापन
  4. मेडिकल परीक्षण

सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को ही पीईटी के लिए बुलाया जाएगा।

CBT परीक्षा पैटर्न

  • समय: 90 मिनट
  • कुल प्रश्न: 100

विषयवार प्रश्न वितरण:

  • गणित – 25
  • सामान्य विज्ञान – 25
  • सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क – 30
  • सामान्य जागरूकता एवं करेंट अफेयर्स – 20

प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। मार्क्स नॉर्मलाइजेशन लागू किया जाएगा। कुल रिक्तियों के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा।

न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक:

  • यूआर / ईडब्ल्यूएस – 40%
  • ओबीसी (NCL) – 30%
  • एससी / एसटी – 30%

फिजिकल टेस्ट मानक

पुरुष उम्मीदवार

  • 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर – 2 मिनट
  • 1000 मीटर दौड़ – 4 मिनट 15 सेकेंड

महिला उम्मीदवार

  • 20 किलो वजन के साथ 100 मीटर – 2 मिनट
  • 1000 मीटर दौड़ – 5 मिनट 40 सेकेंड

एक ही RRB में करें आवेदन

उम्मीदवार केवल एक रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक RRB में आवेदन करने पर फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा। हालांकि, एक ही RRB में विभिन्न पदों के लिए एक ही आवेदन फॉर्म के माध्यम से विकल्प दिया जा सकता है।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 के तहत ₹18,000 प्रतिमाह का प्रारंभिक वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500
  • सीबीटी में शामिल होने पर ₹400 की राशि रिफंड की जाएगी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles