नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। रेहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सगाई की पुष्टि करते हुए अपनी और अवीवा की तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक बचपन की फोटो भी पोस्ट की, जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं।
29 दिसंबर को हुई सगाई
रेहान वाड्रा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में सगाई की तारीख 29 दिसंबर 2025 लिखी है और हार्ट व रिंग इमोजी के जरिए खुशी जाहिर की है। पोस्ट सामने आने के बाद उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
प्रियंका गांधी ने दी बधाई
रेहान की सगाई पर उनकी मां प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आप दोनों को बहुत सारा प्यार।
View this post on Instagram
आप हमेशा एक-दूसरे से प्यार और सम्मान करें और जैसे आप तीन साल की उम्र से सबसे अच्छे दोस्त रहे हैं, वैसे ही हमेशा बने रहें।”
सात साल से थे रिलेशनशिप में
सूत्रों के मुताबिक, रेहान वाड्रा और अवीवा बेग पिछले सात सालों से रिलेशनशिप में थे। दोनों के बीच लंबे समय से नजदीकियां थीं और अब उन्होंने अपने रिश्ते को सगाई के जरिए एक नया नाम दिया है।
यह भी पढ़े:- नए साल पर प्रेमी को प्रेमिका ने दिया न भूलने वाला जख्म, घर बुलाकर काट डाला प्राइवेट पार्ट
आने वाले कुछ महीनों में दोनों की शादी होने की भी संभावना जताई जा रही है, हालांकि शादी की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कौन हैं अवीवा बेग?
अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पिता इमरान बेग जाने-माने बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां नंदिता बेग पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। बताया जाता है कि नंदिता बेग और प्रियंका गांधी एक-दूसरे को लंबे समय से जानती हैं।
पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुकी हैं अवीवा
अवीवा बेग ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई करने के बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्होंने मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में कोर्स किया है। अवीवा भी रेहान की तरह फोटोग्राफी में रुचि रखती हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।



