राशिफल- आज 1 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति दर्शा रही है कि जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन भाग्य का साथ लाएगा, वहीं कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल —
मेष (Aries):
आज का दिन आनंद से भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति बेहतर रहेगी। व्यवसाय में अच्छी प्रगति के संकेत हैं। लाल रंग की वस्तु साथ रखें।
वृषभ (Taurus):
शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मजबूत है। व्यवसाय अच्छा चलेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन (Gemini):
विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। स्वास्थ्य व प्रेम-संतान की स्थिति संतुलित रहेगी। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। काली माता को प्रणाम करें।
कर्क (Cancer):
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, हालांकि पारिवारिक तनाव की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम व संतान पक्ष मजबूत होगा। व्यापारिक लाभ मिलेगा। लाल वस्तु साथ रखें।
सिंह (Leo):
आज पराक्रम रंग लाएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार—तीनों ही क्षेत्रों में सुधार दिखेगा। सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या (Virgo):
वाणी और निवेश पर नियंत्रण रखना जरूरी है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा चलेगा। हरी वस्तु साथ रखें।
तुला (Libra):
आवश्यक वस्तुएं समय पर प्राप्त होंगी। आर्थिक, सामाजिक और शारीरिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। प्रेम और व्यापारिक जीवन अच्छा रहेगा। आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। काली माता को नमन करें।
वृश्चिक (Scorpio):
स्वास्थ्य में कुछ गिरावट संभव है, विशेष रूप से मानसिक तनाव, सिरदर्द या आंखों की समस्या रह सकती है। हालांकि, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
धनु (Sagittarius):
आर्थिक रूप से मजबूती आएगी। शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान और व्यापार तीनों क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। काली माता को प्रणाम करें।
मकर (Capricorn):
व्यापार में सफलता और कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान से जुड़ी स्थिति सकारात्मक है। सफेद वस्तु पास रखें।
कुंभ (Aquarius):
भाग्य आज आपका साथ देगा। यात्रा और धार्मिक गतिविधियों के योग बन रहे हैं। बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अनुकूल रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन (Pisces):
आज परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। चोट या किसी परेशानी की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान का पक्ष सामान्य रहेगा, व्यापारिक स्थिति अच्छी है। काली माता को सफेद वस्तु अर्पित करें।



