अवध शिक्षक श्री केआर यादव सम्मान से सम्मानित हुए खाकी वाले गुरूजी

अयोध्या/रुदौली। वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें शिक्षित करने के प्रयासों के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्त उपनिरीक्षक रणजीत यादव को ‘अवध शिक्षक श्री केआर यादव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 11 सितम्बर 2026 को जनपद अयोध्या के आदर्श डिग्री कॉलेज, रुदौली में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन शुभांकर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि साकेत पीजी कॉलेज, अयोध्या के वनस्पति विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एफडी यादव ने रणजीत यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

‘खाकी वाले गुरूजी’ के नाम से हैं प्रसिद्ध

उल्लेखनीय है कि रणजीत यादव अपने शैक्षिक और सामाजिक कार्यों के चलते ‘खाकी वाले गुरूजी’ के नाम से प्रसिद्ध हैं। वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के उनके प्रयासों की सराहना करते हुए चयन समिति और आयोजकों ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद रणजीत यादव ने चयन समिति और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहन देने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

ये लोग रहे मौजूद

समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली के अधीक्षक डॉ. रविंद्र शुक्ला, संस्था के प्रबंधक रमेश यादव, अवधेश यादव, मो. कलीम और वरिष्ठ कवि इमरान आलियाबादी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं, रुदौली के व्यवसायी लालचंद गुप्ता, श्याम गुप्ता, प्रयास कंप्यूटर इंस्टीट्यूट रुदौली के विजय राजपूत, पत्रकार शाकिब अंसारी, अंकित यादव, विनीत कुमार, मो. हसन रजा और अरविंद यादव ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर रणजीत यादव को सम्मान मिलने पर बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles