न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को लखनऊ में एक जनसभा के दौरान पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भारत की सैन्य शक्ति अब उस मुकाम पर पहुंच चुकी है, जहां “विजय अब आदत बन गई है”। उन्होंने हाल ही में हुए “ऑपरेशन सिंदूर” का ज़िक्र करते हुए इसे भारतीय सेना की ताकत का सिर्फ एक “ट्रेलर” बताया।
राजनाथ सिंह ने कहा:
“ऑपरेशन सिंदूर ने यह दिखा दिया है कि भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं देता, वह निर्णायक कार्यवाही करता है। जो हुआ वो केवल ट्रेलर था।”
ब्रह्मोस पर करारा संदेश:
रक्षा मंत्री ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल की मारक क्षमता को लेकर कहा:“पाकिस्तान का हर इंच अब हमारी ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज में है। दुश्मन इससे बच नहीं सकता। देश को हमारी सेना और मिसाइल तकनीक पर गर्व है।”
ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप रवाना
राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने खुलासा किया कि सिर्फ एक महीने में ब्रह्मोस टीम ने दो देशों के साथ ₹4,000 करोड़ के रक्षा समझौते किए हैं।
यह भी पढ़े:- क्रिकेटरों की मौत से भड़का अफगानिस्तान, पाकिस्तान ने तालिबान से…
आगे उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष में लखनऊ यूनिट का टर्नओवर ₹3,000 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे उत्तर प्रदेश में रक्षा विनिर्माण और तकनीक को नया बल मिलेगा।
राजनाथ का संदेश: भारत अब पीछे नहीं हटता
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा “अगर भारत ने पाकिस्तान को जन्म दिया है, तो उसे मिटाना भी जानता है। ऑपरेशन सिंदूर एक छोटा सा संकेत है कि भारत क्या कर सकता है।”



