न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कुंडा के निर्दलीय विधायक राजा भैया (राजा रघुराज प्रताप सिंह) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनकी कोठी पर दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजन का आयोजन, जिसमें 200 से अधिक हथियारों को एक साथ सजाकर पूजा की गई। इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
शस्त्रों की लंबी कतार, हथियारों की जगमगाती मेज़
गुरुवार को राजा भैया की बेंती कोठी में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया था। इस दौरान: बड़ी मेज पर 200+ हथियार सजाए गए,छोटे रिवॉल्वर से लेकर बंदूकें और अन्य भारी हथियार भी मौजूद |समर्थक, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन आदि भी अपने हथियार लेकर पहुंचे| ये सभी शस्त्र पूजन के लिए कोठी परिसर में उपस्थित थे
यह भी पढ़े:- छात्राओं को धमकाकर चैतन्यानंद के पास भेजती थीं महिला अधिकारी
हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि किसके पास कितने हथियार थे, लेकिन इतना जरूर है कि हथियारों की संख्या और वैरायटी ने हर किसी को चौंका दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरें
राजा भैया पूजन-अर्चन करते हुए दिखे, हथियारों को साफ कर, उन पर टीका और पुष्प अर्पण किया गया| आयोजन का वीडियो फेसबुक, X (Twitter) और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल |
कुंडा विधायक राजा भैया फिर सुर्खियों में! दशहरा शस्त्र पूजन में उनकी कोठी पर करीब 200 से ज्यादा हथियार सजाए गए।
फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
समर्थक, रानी भानवी के द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप के बीच रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने विजयदशमी के दिन कुंडा में शस्त्र पूजन कर दिखाई pic.twitter.com/DtktEPaSug— Sarvoday News (@sarvodaynews) October 2, 2025
समर्थकों में इसे लेकर गर्व की भावना, वहीं कुछ लोग कर रहे सवाल भी
सनातन परंपरा का हिस्सा है शस्त्र पूजन
दशहरे के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा प्राचीन काल से रही है। राजा भैया हर साल यह अनुष्ठान करते हैं। शस्त्रों को शक्ति का प्रतीक मानकर विजय की कामना के साथ पूजा की जाती है।



