Sunday, February 8, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

QR कोड से बनेगा स्मार्ट डोरबेल, बिना दरवाजा खोले मिलेगी विज़िटर की जानकारी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और अब घर की सुरक्षा व सुविधा को और आसान बनाने के लिए एक नया तरीका सामने आया है। सिर्फ एक QR कोड की मदद से आप अपने घर के दरवाजे को स्मार्ट डोरबेल में बदल सकते हैं। इस ट्रिक की खास बात यह है कि इसके जरिए आप यह जान सकते हैं कि दरवाजे पर कौन आया है, वो भी बिना कोई महंगा डिवाइस लगाए।

दरअसल, अब QR डोरबेल का कॉन्सेप्ट काफी चर्चा में है। इसके लिए न तो किसी महंगे गैजेट की जरूरत पड़ती है और न ही किसी टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद लेनी होती है। केवल एक मोबाइल एप के जरिए यह सिस्टम आसानी से सेट किया जा सकता है।

क्या है QR डोरबेल?

QR डोरबेल एक डिजिटल तरीका है, जिसमें आपके घर के बाहर एक QR कोड लगाया जाता है। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में Doorvi नाम का मोबाइल एप इंस्टॉल करना होता है। एप की मदद से एक यूनिक QR कोड तैयार किया जाता है।

यह भी पढ़े:-पत्नी की जिद के आगे झुका पति, प्रेमी से कराई शादी, बच्चों ने मां के साथ

बतादेंकि जब कोई व्यक्ति इस कोड को स्कैन करता है, तो उसकी जानकारी तुरंत आपके मोबाइल फोन पर नोटिफिकेशन के रूप में पहुंच जाती है। इससे आप दरवाजा खोले बिना ही विज़िटर के बारे में जान सकते हैं।

QR डोरबेल कैसे करें सेट?

QR डोरबेल को सेट करना बेहद आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Play Store खोलें।
  • यहां Doorvi App सर्च कर उसे इंस्टॉल करें।
  • एप ओपन करने के बाद जरूरी परमिशन को Allow करें।
  • इसके बाद एप में मौजूद QR Kit विकल्प को डाउनलोड करें।
  • जनरेट हुए QR कोड को प्रिंट कर अपने घर के दरवाजे पर चिपका दें।

अब जब भी कोई व्यक्ति आपके घर आएगा और QR कोड स्कैन करेगा, तो उसकी जानकारी तुरंत आपके फोन पर दिखाई देगी। यह तरीका न सिर्फ आधुनिक है, बल्कि स्मार्ट होम को एक नया और दिलचस्प अनुभव भी देता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles