नितिन नवीन बने भाजपा अध्यक्ष, पीएम मोदी बोले- “आज से मेरे बॉस, मैं उनका कार्यकर्ता”

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- भाजपा के नवीन अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और पार्टी मुख्यालय, दिल्ली में सभी नेताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा हमेशा प्रक्रिया के अनुसार चलती है और अब से नितिन नवीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी पार्टी में मेंबरशिप से ज्यादा रिलेशनशिप मायने रखती है। हमने पश्चिम बंगाल और तेलंगाना जैसे राज्यों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। हमारे लिए सेवा सर्वोपरि है और सत्ता केवल उसका माध्यम है। यही कारण है कि हमारी स्ट्राइक रेट इतनी अधिक है।”

नगर निगम से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक भाजपा की ताकत

पीएम मोदी ने कहा कि अब भाजपा नगर निगम में भी पहली पसंद बन चुकी है। महाराष्ट्र के स्थानीय निकायों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने पार्टी नेताओं को संदेश देते हुए कहा, “आज से नितिन नवीन मेरे बॉस हैं। हमें उन्हें सम्मान देना होगा और संगठन के हर कार्यकर्ता को उनके नेतृत्व में काम करना चाहिए।”

यह भी पढ़े:- QR कोड से बनेगा स्मार्ट डोरबेल, बिना दरवाजा खोले मिलेगी विज़िटर की जानकारी

प्रधानमंत्री ने नितिन नवीन के व्यक्तित्व और ऊर्जा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन युवा और मिलेनियल पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं, जिन्होंने भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलाव देखे हैं। रेडियो से सूचना पाने वाले नितिन जी आज एआई और डिजिटल तकनीक के सक्रिय उपयोगकर्ता भी हैं। उनके अनुभव और ऊर्जा संगठन के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे।

पुरानी लीडरशिप को भी याद किया

पीएम मोदी ने मंच पर बैठे राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा के अध्यक्ष कार्यकाल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह के दौर में भाजपा केंद्र में पूर्ण बहुमत से आई, अमित शाह के कार्यकाल में दूसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल हुआ और नड्डा जी की लीडरशिप में पार्टी संसद से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत हुई।

खुद को बताया पार्टी का कार्यकर्ता

पीएम मोदी ने कहा, “भाजपा में पद नहीं, प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। मैं भले ही प्रधानमंत्री हूं, लेकिन जब बात पार्टी की आती है, तो मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं और नितिन नवीन मेरे बॉस हैं।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles