न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर हुई विशेष चर्चा के दौरान कांग्रेस महासचिव और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भाषण तो अच्छा देते हैं, लेकिन “तथ्यों के मामले में कमजोर पड़ जाते हैं।”
प्रियंका गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय गीत पर चर्चा की वास्तविक आवश्यकता नहीं है, क्योंकि “वंदे मातरम् देश की मिट्टी में, जन-जन की भावनाओं में रचा-बसा है।”
“वंदे मातरम् पर बहस क्यों?” — प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
सदन में बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा—“हम राष्ट्रगीत पर चर्चा क्यों कर रहे हैं?” “पहला कारण—पश्चिम बंगाल चुनाव नजदीक है।”
यह भी पढ़े:- लोकसभा में बोले अखिलेश यादव: “वंदे मातरम् सिर्फ गाने के लिए नहीं, निभाने के
“दूसरा कारण—देश के असली मुद्दों से ध्यान हटाना और स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों पर नए आरोप लगाना।” उन्होंने दावा किया कि सत्तापक्ष इस तरह की चर्चा “राजनीतिक उद्देश्य” से करा रहा है।
“सरकार वर्तमान और भविष्य की ओर नहीं देखना चाहती”
प्रियंका गांधी का कहना था कि—“सरकार ज्वलंत मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती।” “प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वास घट रहा है।” “कुछ लोग सत्ता केंद्रीकरण से देश को नुकसान होने की बात दबे स्वर में कह रहे हैं.” उन्होंने कहा कि देश कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन सरकार के पास उनके समाधान नहीं हैं।
“पहले वाले पीएम मोदी नहीं रहे”
भाषण के दौरान प्रियंका गांधी ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा—“प्रधानमंत्री मोदी अब पहले वाले पीएम नहीं रहे। उनकी नीतियाँ देश को कमजोर कर रही हैं। सत्ता पक्ष के लोग भी इसे समझते हैं, लेकिन बोल नहीं रहे।” उन्होंने कहा कि वह नई सांसद हैं, “कलाकार नहीं,” इसलिए तथ्यों के आधार पर ही बात रख रही हैं।



