न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई कुछ पल सुकून की तलाश में रहता है। इसी बीच एक व्यक्ति ने प्रेमानंद महाराज के प्रवचन के दौरान सवाल किया कि ऐसा कौन-सा मंत्र है जिससे मन शांत हो जाए और जीवन में सब ठीक हो जाए। इस पर महाराज ने “राधा नाम” का जाप करने की सलाह दी और इसका महत्व विस्तार से बताया।
राधा नाम का जाप क्यों ज़रूरी? महाराज ने बताईं खूबियां
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि राधा नाम का जाप मन, बुद्धि और चित्त—तीनों को शांत करता है। उन्होंने कहा:“राधा जपो। अगर आपके दुख, शोक और भय दूर न हों तो हमसे कहना।” “राधा नाम को हम अनुभव करके कहते हैं, यह हमारे जीवन की शक्ति है।” “राधा नाम कर्ता, विधाता, पालनहार और सबका पूज्य है।”
यह भी पढ़े:- सोनागाछी की सेक्स वर्कर्स का सवाल-“हमें फिर मिटा देंगे?” SIR के बीच चिंता, CEO ने दिया आश्वासन
“राधा नाम के ध्यान से मन शुद्ध होता है और प्रेम बढ़ता है।” “निकुंज तक की यात्रा भी इसी नाम में छिपी होती है।” महाराज ने कहा कि जहां राधा नाम की उपस्थिति होती है, वहां कोई बाधा नहीं टिकती।
“बुरी आदतें छोड़ो, राधा नाम अपनाओ”
प्रेमानंद महाराज ने आगे बताया कि राधा नाम का जाप करने वाले इंसान पर कष्ट, भय, अशुभ और कलिकाल का प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने कहा: “राधा नाम है तो किसी का श्राप भी असर नहीं करता।” “शांति चाहिए तो राधा नाम का जाप करो, सिर्फ खुद शांत नहीं रहोगे बल्कि दूसरों को भी शांति दोगे।” महाराज ने अनुयायियों से आग्रह किया कि वे – शराब से दूर रहें , मांसाहार न करें | पराई स्त्रियों पर गलत दृष्टि न डालें| उन्होंने कहा, “राधा राधा रटो… देखो तुम्हारे दुख खत्म होते हैं या नहीं, और तुम आनंद से झूम उठते हो या नहीं।”



