इजरायल-ईरान जंग के बीच पीएम मोदी ने बुलाई CCS बैठक,मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मिडिल ईस्ट में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग पूरे क्षेत्र में फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसी स्थिति के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के बाद रात में दिल्ली पहुंचेंगे और बैठक में मुख्य रूप से इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच हालिया घटनाक्रम और मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा करेंगे।

ईरान और अन्य देशों में फंसे भारतीय

ईरान में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र और आम लोग मौजूद हैं। वर्तमान में पूरे क्षेत्र का एयर स्पेस बंद है, जिसके कारण हजारों भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने नागरिकों के लिए नई एडवायजरी जारी की है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार ईरान में लगभग 10,000 भारतीय और मिडिल ईस्ट के अन्य देशों में करीब 96 लाख भारतीय रहते हैं।

पीएम मोदी की हालिया इजरायल यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी 25-26 जनवरी को इजरायल की यात्रा पर गए थे। इस दौरान उन्होंने इजरायली कैबिनेट को संबोधित किया और भारत-इजरायल के 16 समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें एआई, डिफेंस, कृषि, ऊर्जा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल हैं। मोदी को इजरायली संसद में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला।

भारत का रुख और कूटनीतिक प्रयास

भारत ने हालिया घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और इजरायल के विदेश मंत्री गिदेओन से बातचीत की। उन्होंने तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर दिया और सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles