Petrol Diesel Price Today:पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 100.92 रुपये, आधी रात बढ़ गए तेल के दाम? यहां चेक करें

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़: देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। राहत की बात यह है कि तेल विपणन कंपनियों ने आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले सप्ताह हुई बढ़ोतरी के बाद से पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर बने हुए हैं।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन कीमतें अभी भी पहले के मुकाबले ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। इसी वजह से उपभोक्ताओं की नजरें तेल कंपनियों के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।

कहां सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल?

ताजा आंकड़ों के अनुसार, हैदराबाद में पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है, जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 115.69 रुपये है। वहीं डीजल के मामले में भुवनेश्वर और तिरुअनंतपुरम् जैसे शहरों में कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बनी हुई हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (रुपये प्रति लीटर)

  • दिल्ली – 102.12
  • मुंबई – 111.18
  • कोलकाता – 113.47
  • चेन्नई – 107.77
  • गुरुग्राम – 102.77
  • नोएडा – 102.12
  • बेंगलुरु – 110.93
  • भुवनेश्वर – 109.92
  • चंडीगढ़ – 98.10
  • हैदराबाद – 115.69
  • जयपुर – 112.66
  • लखनऊ – 102.05
  • पटना – 113.35
  • तिरुअनंतपुरम् – 115.49

यह भी पढ़े: खेसारी लाल यादव ने अखिलेश यादव को बताया बड़ा भाई, बोले-उन्हें बहुत प्यार करता हूं’ ,यूपी की राजनीति में होगी एंट्री?

प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर)

  • दिल्ली – 95.20
  • मुंबई – 97.83
  • कोलकाता – 99.82
  • चेन्नई – 99.55
  • गुरुग्राम – 95.44
  • नोएडा – 95.56
  • बेंगलुरु – 98.80
  • भुवनेश्वर – 100.92
  • चंडीगढ़ – 86.09
  • हैदराबाद – 103.82
  • जयपुर – 97.79
  • लखनऊ – 95.55
  • पटना – 99.36
  • तिरुअनंतपुरम् – 104.40

मई में चार बार बढ़े दाम

मई महीने के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस अवधि में दोनों ईंधनों के दाम करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक परिस्थितियों के कारण तेल कंपनियों पर कीमतें बढ़ाने का दबाव बना हुआ था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles