Wednesday, March 25, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रेमिका के साथ सेक्स करते समय पुराने प्रेमी की हत्या,…घोंटा था गला, दोनों गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हुए प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नई मंडी कोतवाली पुलिस के अनुसार, इस वारदात के पीछे एक महिला और उसका नया प्रेमी शामिल था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 1 फरवरी को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सरवट फाटक के पास नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान जीवन उर्फ संजीव, निवासी हरिनगर थाना पुरकाजी, के रूप में हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया था, जिसके बाद हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया।

12 साल पुराने संबंध बने हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला सोनिया के मृतक जीवन उर्फ संजीव के साथ करीब 12 वर्षों से अवैध संबंध थे। सोनिया का अपने मामा के घर हरिनगर आना-जाना रहता था, इसी दौरान दोनों के बीच संबंध बने। बाद में सोनिया के गांव के ही युवक सादिक से भी प्रेम संबंध हो गए।

आरोप है कि सादिक को सोनिया और जीवन का मिलना पसंद नहीं था, जबकि जीवन सोनिया से रिश्ता खत्म करने को तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर सादिक और सोनिया ने मिलकर जीवन की हत्या की साजिश रची।

किराए के मकान में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, साजिश के तहत सादिक ने सोनिया के लिए सरवट क्षेत्र में एक किराए का मकान दिलवाया। 31 जनवरी को सोनिया ने जीवन को मिलने के बहाने उसी मकान में बुलाया। जीवन अपने परिचित दीपक के साथ आया था, लेकिन सोनिया उसे अकेले ही मकान के अंदर ले गई।

यह भी पढ़े:- बजट के बाद 6 फरवरी को आम आदमी के लिए हो सकता है ये बड़ा ऐलान, जाने क्या है ?

आरोप है कि इसी दौरान पहले से छिपे बैठे सादिक ने रस्सी से जीवन का गला घोंट दिया। जब जीवन ने बचने की कोशिश की तो सोनिया ने उसका साथ देते हुए उसके हाथ पकड़ लिए। हत्या के बाद दोनों ने शव को कपड़े में लपेटकर नाले में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सादिक और सोनिया, पत्नी रोहित, निवासी गांव हरसौली थाना शाहपुर, को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ चालान कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles